फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Government accused of breach of promise

सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Government accused of breach of promise
हल्द्वानी में प्रेसवार्ता करते उपनल कर्मी। अमर उजाला
हल्द्वानी। डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल के उपनल कर्मचारी समिति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनसिंह रावत पर वादाखिलाफी का लगाया है। कहा कि वार्ता के दौरान जिन मांगों पर सहमति बनी थी, यदि उसके संबंध में शुक्रवार रात तक कोई शासनादेश जारी नहीं हुआ तो वे चार दिसंबर से दोबारा हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। इसकी रणनीति चार दिसंबर को तय की जाएगी।
विज्ञापन

रामपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में हुई प्रेसवार्ता में समिति के अध्यक्ष प्रकाश सिंह बोरा ने कहा कि एसटीएच के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। हर बार उन्हें झूठे आश्वासन देकर उनका आंदोलन समाप्त करा दिया जाता है। कहा कि उपनल कर्मचारी अपनी मांगों को 78 दिनों से हड़ताल कर रहे थे और 17 नवंबर को मुख्यमंत्री धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने देहरादून में बुलाकर दो सूत्री मांगों पर तुरंत कार्यवाही का आश्वासन देकर हड़ताल को समाप्त करा दिया था, 18 नवंबर से सभी कर्मचारी ड्यूटी पर आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 दिन बाद भी अब तक मांग के संबंध में कोई आदेश नहीं आया है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

समिति के संरक्षक संजय पांडे, सचिव मनीष तिवारी ने कहा कि उनकी मांगों के संबंध में कैबिनेट में प्रस्ताव रखने का वादा किया गया था मगर कैबिनेट बैठक में उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं हुआ। समिति ने फैसला किया कि तीन नवंबर को रात 12 बजे तक मांगों के मामले में आदेश जारी नहीं हुए तो वे फिर से आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान सोनू टम्टा, उर्मिला डांगी, राजेंद्र सिंह राणा, राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed