{"_id":"eb5023c6511e2e081601b6d58bbd6e20","slug":"got-a-job-for-five-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल भर संघर्ष किया, पांच दिन की नौकरी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल भर संघर्ष किया, पांच दिन की नौकरी मिली
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 27 Mar 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल भर से समय वृद्धि के लिए संघर्ष कर रहे आउटसोर्सिंग प्रयोगशाला सहायक एवं कार्यालय सहायकों को शासन ने नौकरी करने के लिए समय की वृद्धि तो की मगर वो भी पांच दिन की। इसमें भी शर्त रहेगी कि जो प्रयोगशाला सहायक ज्वाइन करने के बाद जितने दिन काम करेगा उतने दिन का ही उसे मानदेय दिया जाएगा। 31 मार्च 2015 के उपरांत इनकी सेवाएं स्वत: समाप्त मानी जाएंगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रमसा के तहत माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2012 में प्रयोगशाला सहायक एवं कार्यालय सहायक के पदों पर उपनल से 92 युवाओं को तैनाती दी गई थी। इसके बाद फिर स्कूलों में आउटसोर्सिंग से लगभग 62 कर्मचारी रखे गए। इन कर्मचारियों का टेंडर देवऋषि संस्था को मिला था तथा इस संस्था ने ही विभाग को उपलब्ध कराया, लेकिन कुछ समय बाद प्रयोगशाला सहायक हों या फिर कार्यालय सहायक दोनों के बारे में सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तथा इनके मानदेय के लाले पड़ गए।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) एचपी विश्वकर्मा ने बताया कि उपनल के प्रयोगशाला सहायकों एवं कार्यालय सहायकों को जुलाई से दिसंबर 2014 तक का मानदेय दे दिया गया है तथा जनवरी से अब तक के मानदेय की डिमांड राज्य परियोजना कार्यालय को भेजी गई है।
विज्ञापन
इधर, आउटसोर्सिंग से रखे गए करीब 62 प्रयोगशाला सहायकों एवं कार्यालय सहायकों का अनुबंध 31 मार्च 2014 को समाप्त हो गया था। तभी से वे अनुबंध का समय बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। इनकी मांग की सुनवाई शासन में अब हुई जब यह वित्तीय सत्र समाप्त होने में पांच दिन बाकी रह गए। राज्य परियोजना कार्यालय से जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) के पास बृहस्पतिवार को एक आदेश पहुंचा, जिसमें आउटसोर्सिंग के प्रयोगशाला एवं कार्यालय सहायकों का समय बढ़ा दिया गया है। राज्य परियोजना से आए आदेश में बताया गया है कि प्रयोगशाला सहायकों को हिल्ट्रान से जोड़ दिया गया तथा इनकी 31 मार्च 2015 तक समय वृद्धि कर दी गई है।
डीईओ ने बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को ही संबंधित माध्यमिक विद्यालयों के सभी प्रधानाचार्यों को आदेश जारी कर दिए हैं कि प्रयोगशाला एवं कार्यालय सहायकों को ज्वाइनिंग दे दें। उनसे यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जो प्रयोगशाला सहायक अपनी तैनाती विद्यालय में देंगे उसी समय प्रधानाचार्य तत्काल उसकी सूचना शिक्षा कार्यालय को देंगे। उन्होंने बताया कि जो भी प्रयोगशाला एवं कार्यालय सहायक ज्वाइन करने के बाद जितने दिन काम करेगा उतने दिन का ही मानदेय उसे मिलेगा। पहली अप्रैल से इनसे कार्य नहीं लिया जाएगा।