फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gopal Adhikari became the district president of the Pradhan organization

Nainital News: गोपाल अधिकारी बने प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Gopal Adhikari became the district president of the Pradhan organization
हल्द्वानी। जिला प्रधान संगठन के चुनाव में गोपाल सिंह अधिकारी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर नई कार्यकारिणी का भी गठन हुआ। पीलीकोठी में आयोजित चुनाव में ब्लॉक संगठनों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में भीमताल से प्रधान संगठन अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गंगोला ने गोपाल सिंह अधिकारी के नाम का प्रस्ताव रखा। इसका कोटाबाग के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बोरा और रामगढ़ ब्लॉक के प्रधान संगठन अध्यक्ष नंदन सिंह ने अनुमोदन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष के बाद सुरेंद्र सिंह बोरा कोटाबाग, जितेंद्र सिंह चनौतिया भीमताल, बची सिंह बिष्ट हल्द्वानी और नवीन सती रामनगर को उपाध्यक्ष चुना गया। सचिव पद में रामगढ़ से नंदन सिंह, धारी से निर्मला पंवार, भीमताल से पंकज उप्रेती और ओखलकांडा से मदन परगाई चुने गए। मीनाक्षी टम्टा भीमताल को संगठन मंत्री बनाया गया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह प्रधानों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। वक्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में आ रही समस्याओं के अलावा संगठन स्तर पर सुधार पर चर्चा की। वहां रूक्मणी नेगी, जमुनादत्त कत्यूरा, लक्ष्मण गंगोला, मनीष कुल्याल, बालम नौला, हेमू पडलिया आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed