{"_id":"bfb393326ae6a878805444bc0dbbfe09","slug":"goods-seized-in-ramnagar-pops-demolished-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में सामान जब्त, चबूतरे ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में सामान जब्त, चबूतरे ध्वस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Updated Sun, 28 Jun 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
नगरपालिका और प्रशासन की टीम ने रामनगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त करने के साथ ही चबूतरों को ध्वस्त भी किया।
विज्ञापन
प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। तहसीलदार सुरेंद्र सिंह तोमर ने नेतृत्व में रानीखेत रोड और मुख्य बाजार में पालिका, पुलिस की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
विज्ञापन
अभियान की भनक लगते ही अतिक्रमणकारी सामान लेकर भागते हुए नजर आए। अभियान के तहत टीम ने नालियों के ऊपर डाले गए चबूतरों और लोहे की जालियों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
तहसीलदार ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान नायब तहसीलदार सूरज सिंह, ईओ मनोज दास, देवेंद्र बिष्ट के अलावा पालिका और कोतवाली के पुलिस कर्मी मौजूद रहे। वहीं, रानीखेत रोड में रामनगर वन प्रभाग की जमीन में सालों से बने खोखो को भी वनकर्मियों ने हटा दिया।