{"_id":"16e826a2b88997209de41ac99a1c0b36","slug":"gone-off-by-the-storm-lightning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से गुल हो गई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से गुल हो गई बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Thu, 14 May 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहर बाद आई आंधी ने पूरे शहर की बिजली गुल कर दी। सुभाष नगर उपकेंद्र में ट्रिपिंग आने से 132 केवी काठगोदाम का 40 केवी ट्रांसफार्मर भी ट्रिप हो गया। लगभग दो घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। धौलाखेड़ा, फुटकुआं, घोड़ानाला, लामाचौड़, फतेहपुर फीडर देर शाम तक ब्रेक डाउन में रहे।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर तीन बजे के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी ने शहर और ग्रामीण क्षेत्र की बिजली गुल कर दी। अधिशासी अभियंता नगर नवीन मिश्रा ने बताया कि आंधी के कारण लाइनों पर पेड़ की टहनी आने से 33 केवी उपकेंद्र ब्रेकडाउन में आ गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि देर शाम शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी फीडर सुचारु हो गए, जबकि फुटकुआं और लामाचौड़ फीडर ब्रेेकडाउन में था। मिश्रा ने बताया कि फुटकुआं फीडर पर पेड़ की बड़ी टहनी आने के कारण आपूर्ति सुचारु करने में समय लगा। उन्होंने बताया कि लगभग पौन आठ बजे रात्रि में फुटकुआं फीडर सुचारु हो सका।
विज्ञापन