फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gonda and Bareilly shine, Puranpur and Bahraich also shine

Nainital News: गोंडा और बरेली का जलवा, पूरनपुर और बहराइच भी चमके

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Gonda and Bareilly shine, Puranpur and Bahraich also shine
नैनीताल। मल्लीताल खेल मैदान पर जिला खेल संघ (डीएसए) और अमर उजाला के सहयोग से आयोजित 100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप प्रतियोगिता में गोलों की ऐसी बारिश हुई कि दर्शकों का जोश हाई रहा। दिन का पहला मुकाबला डीएचए बहराइच और चांदपुर हॉकी क्लब के बीच खेला गया। मैच के शुरू होते ही 9वें मिनट में बहराइच के भरत ने विपक्षी रक्षापंक्ति में सेंध लगाते हुए शानदार गोल दागा। मध्यांतर तक बहराइच 1-0 से आगे था। चांदपुर ने बराबरी की पुरजोर कोशिश की लेकिन बहराइच के सुरक्षा कवच को नहीं भेद पाया। इस तरह बहराइच ने 1-0 से मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में डायमंड हॉकी क्लब पूरनपुर ने रानीखेत इलेवन की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 20वें मिनट में बीनू के गोल से शुरू हुआ सिलसिला अंतिम मिनट तक जारी रहा। साजन ने 27वें और 57वें मिनट में दो गोल दागे जबकि 59वें मिनट में राहुल ने चौथा गोल कर रानीखेत को 4-0 से धूल चटा दी।
विज्ञापन

तीसरे मैच में मन्ना उस्ताद हॉकी क्लब गोंडा ने नैनीताल इलेवन के खिलाफ गोलों की झड़ी लगा दी। गोंडा के दिव्यांशु मैच के नायक रहे जिन्होंने 9वें, 27वें और 52वें मिनट में गोल की हैट्रिक पूरी की। इसके अलावा करन, सत्यम, आकाश और अखंड के गोलों की मदद से गोंडा ने 7-1 से जीत दर्ज की। नैनीताल के मनीष ने 54वें मिनट में एक गोल कर सम्मान बचाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन के अंतिम मुकाबले में गुरुनानक हॉकी क्लब बरेली ने सीबी क्लब ग्वालियर को 5-1 से धूल चटाई। बरेली के निखिलेश और नवनीत की जोड़ी ने मैदान पर धमाल मचाते हुए दो-दो गोल दागे। 59वें मिनट में रिहान ने पांचवां गोल किया। ग्वालियर के लिए चिराग ने 53वें मिनट में एकमात्र गोल दागा।


इनकी रही मुख्य भूमिका
आयोजन को सफल बनाने में तकनीकी समिति के रोहित साह, राजेश साह, दीपक साह, ललित साह, कैलाश बोरा एवं संजय गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई। मैचों का निष्पक्ष संचालन रेफरी विजय फर्त्याल, मोहित रावत, रवि जयसवाल और फैजान ने किया। मनोज चौहान की दमदार आवाज में आंखों देखा हाल सुनाया। डीएसए महासचिव मनोज जोशी, डीएसए उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, हॉकी सचिव चंद्र लाल शाह, पंकज बर्गली ने भी सहयोग किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed