फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Golu Devta temple of Ghorakhal will be decorated on the theme of bells

Nainital: घंटियों की थीम पर संवारा जाएगा घोड़ाखाल का गोल्ज्यू मंदिर, गोलू देवता सर्किल में चयनित हुआ है मंदिर

Mon, 28 Jul 2025 12:07 PM IST
हीरा मेहरा रवींद्र पांडे रवि, संवाद
रवींद्र पांडे रवि, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 28 Jul 2025 12:07 PM IST
सार

कुमाऊं में न्याय के देवता के रूप में प्रसिद्ध गोलू मंदिरों का भी कायाकल्प होगा। गोलू देवता सर्किट में घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर का भी चयन हुआ है। पौराणिक स्वरूप से साथ ही मंदिर को घंटियों की थीम पर संवारा जाना है।

विज्ञापन
Golu Devta temple of Ghorakhal will be decorated on the theme of bells
गोलू देवता मंदिर

विस्तार

मानसखंड मदिर माला मिशन के तहत विभिन्न मंदिरों के सौंदर्यीकरण के तहत कुमाऊं में न्याय के देवता के रूप में प्रसिद्ध गोलू मंदिरों का भी कायाकल्प होगा। गोलू देवता सर्किट में घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर का भी चयन हुआ है। पौराणिक स्वरूप से साथ ही मंदिर को घंटियों की थीम पर संवारा जाना है। यही नहीं पॉली कार्बोनेट शीट से आने वाली रोशनी से मंदिर और भी आकर्षक नजर आएगा। पर्यटन विभाग ने इसकी शुरुआत कर दी है।

विज्ञापन

पर्यटन विभाग के मुताबिक मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में गोलू देवता सर्किट के तहत घोड़ाखाल स्थित गोल्ज्यू देवता समेत अल्मोड़ा चितई एवं चंपावत के मंदिर को मिलाकर एक विशेष गोल्ज्यू कॉरिडोर बनाया जाना है। संयुक्त निदेशक पर्यटन एसएस सामंत की ओर से इस संबंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके लिए विभागीय टीम ने गोल्ज्यू मंदिर का निरीक्षण किया। पाया कि यहां मंदिर के समीप स्थित छोटे कक्ष मंदिर की भव्यता खराब कर रहे हैं। मंदिर काफी छोटा है तथा छत काफी ऊंची है। पास के कक्षों के ढका होने के कारण यहां रोशनी अपेक्षाकृत कम है।

विज्ञापन


नए सर्किट के तहत इसे पौराणिक व पारंपरिक स्वरूप में घंटियों की थीम के साथ विकसित किया जाएगा। मंदिर को बड़ा और भव्य कर पास के कक्षों को परिसर में अन्यत्र बनाया जाएगा। क्रंक्रीट की जगर आकर्षक पत्थर लगाए जाएंगे। पार्किंग समेत श्रद्धालुओं के लिए हाथ धोने एवं शौचालय की अत्याधुनिक व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग के लिए सैनिक स्कूल से हुई वार्ता
गोलू सर्किट बनने के बाद यहां पार्किंग की अत्यधिक जरूरत है। इसके लिए पर्यटन विभाग ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के समक्ष मल्टी लेवल पार्किंग का प्रस्ताव रखा है। स्कूल प्रबंधन से वार्ता भी हो चुकी है। बोर्ड से अनुमति के बाद इस पर कार्य किया जाएगा। इससे मिलने वाले राजस्व पर 50 फीसदी हक स्कूल प्रबंधन का होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed