फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   GM accused of involvement in the sex trade has not yet been arrested.

Nainital News: अब तक नहीं हो सकी देह व्यापार के आरोपी जीएम की गिरफ्तारी

Thu, 23 Jul 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 23 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
GM accused of involvement in the sex trade has not yet been arrested.
रामनगर। सांवल्दे स्थित एक्रोन रिजॉर्ट में अनैतिक देह व्यापार, शराब पार्टी और अश्लील गतिविधियों के भंडाफोड़ के मामले में फरार चल रहे प्रतिष्ठान के जीएम लखविंदर की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश भेजी गई हैं।
विज्ञापन

चार जुलाई की रात पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में एक्रोन रिजॉर्ट से 52 पुरुषों और एक नाबालिग समेत 10 महिलाओं को पकड़ा गया था। मामले में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, पॉक्सो, आबकारी अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है जबकि अनियमितताएं मिलने पर रिजॉर्ट को भी सील कर दिया गया था। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी और रिजॉर्ट के जीएम गाजियाबाद निवासी लखविंदर घटना के बाद से फरार है। उसकी संभावित लोकेशन दिल्ली, यूपी और हिमाचल में मिली है। पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। देह व्यापार से जुड़े पूरे नेटवर्क का भी पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed