फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Global Tiger Forum and the Forest Workshop

ग्लोबल टाइगर फोरम और वनाधिकारी कार्यशाला

Mon, 19 Oct 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी। Updated Mon, 19 Oct 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व के बाहर बाघ और दूसरे वन्यजीवों की सुरक्षा पर मंथन के लिए एक  कार्यशाला रामपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित की गई।

विज्ञापन


इसमें ग्लोबल टाइगर फोरम के सदस्य और वन विभाग के अफसर शामिल हुए हैं। बाघों के संरक्षण लिए अंतरराष्ट्रीय मदद भी मिलने की उम्मीद अधिकारी जता रहे हैं।

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताया कि पूरे देश 422 टाइगर ऐसे हैं, जो कि टाइगर रिजर्व के बाहर जंगलों में है। इन टाइगर पर खतरा ज्यादा है।

ऐसे में इनकी सुरक्षा और कैसे बेहतर की जाए, इसे लेकर प्रयास चल रहे हैं। ग्लोबल टाइगर फोरम डेविड लार्सन, एनटीसीए के पूर्व सेक्रेटरी राजेश गोपाल, बीके पटनायक ने विस्तार से संस्था के कार्य आदि के बारे में बताया।
विज्ञापन


उनका कहना था कि संस्था संरक्षण के जो मानक है, उनकी नियमित मानीटरिंग करेगी। अगर महकमा इसमें खरा उतरता है, तो उसे आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।

 वन संरक्षक पश्चिम वृत्त सुरेंद्र मेहरा ने कहा कि टाइगर रिजर्व के बाहर पूरे देश में हर चौथा बाघ पश्चिम वृत्त के अंदर है।

 यहां पर वनाधिकारियों को वन्यजीव संरक्षण के अलावा अतिक्रमण, खनन, प्लांटेशन, वन भूमि हस्तांतरण से लेकर तस्करों, शिकारियों से भी निपटना होता है। ऐसे में चुनौती ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य वन संरक्षक धनंजय मोहन ने बाघ संरक्षण के लिए उठायी गई योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान सीसीएफ कुमाऊं डा. राजेंद्र सिंह बिष्ट, डीएफओ डा. पराग मधुकर धकाते, सनातन, चंद्रशेखर सनवाल, एसडीओ प्रकाश आर्य, एनसी पंत, बीएस शाही समेत वन विभाग के सभी रेंजर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed