फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Global Tiger Day Ramnagar

Nainital News: रामनगर में मनाया जाएगा ग्लोबल बाघ दिवस

Fri, 30 Jun 2023 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 30 Jun 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Global Tiger Day Ramnagar
प्रतीकात्मक।
रामनगर (नैनीताल)। 29 जुलाई को ग्लोबल बाघ दिवस है और ग्लोबल बाघ दिवस का कार्यक्रम इस बार रामनगर में होगा। रामनगर में होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते है। इसके अतिरिक्त 53 टाइगर रिजर्व के निदेशक, उपनिदेशक भी रामनगर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने पत्र जारी करते हुए रामनगर में ग्लोबल बाघ दिवस मनाने की जानकारी दी है। ग्लाेबल बाघ दिवस के कार्यक्रम में देश के 53 टाइगर रिजर्व के निदेशक, उपनिदेशक के अलावा केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। बाघ बहुल प्रदेश के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन भी शामिल होंगे। 28 जुलाई को रामनगर में सभी अतिथि पहुंचेंगे और कार्यक्रम 29 जुलाई को होगा। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 30 जुलाई को जंगल सफारी करने के बाद लौटेंगे। कॉर्बेट निदेशक डाॅ. धीरज पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम के लिए जगह चिन्हित की जा रही है। उम्मीद है कि ढिकुली में किसी रिजॉर्ट में कार्यक्रम आयोजित होगा। कॉर्बेट पार्क प्रशासन कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन



बाघों की गणना की रिपोर्ट होगी जारी
2022 में देश में बाघों की गणना हुई थी, एनटीसीए ने देश में बाघाें की संख्या 3,167 तो जारी कर दी। लेकिन अभी तक अन्य प्रदेशों में बाघों की संख्या जारी नहीं की गई। उम्मीद है कि ग्लोबल बाघ दिवस पर रामनगर से ही सभी प्रदेशों में बाघों की संख्या और प्रत्येक टाइगर रिजर्व में कितने बाघ है, उनकी संख्या जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed