फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Glanders-positive horse dies; screening to be conducted within a 2-km radius.

Nainital News: ग्लैंडर्स पॉजिटिव घोड़े की मौत, दो किमी दायरे में होगी स्क्रीनिंग

Wed, 02 Sep 2026 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 02 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Glanders-positive horse dies; screening to be conducted within a 2-km radius.
हल्द्वानी। श्याम विहार में मिले लावारिस घोड़े में ग्लैंडर्स के लक्षण पाए गए थे। जांच के बाद घोड़ा लापता हो गया था। पशुपालन विभाग उसकी तलाश में जुटा था। साथ ही इसके लिए नगर निगम से भी मदद मांगी गई थी। अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। अब विभाग का दावा है कि घोड़ा मर चुका है। निर्धारित वैज्ञानिक प्रोटोकॉल के साथ घोड़े को दफना दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि श्याम विहार स्थित भाजपा कार्यालय के पास मिले घोड़े के सैंपल की जांच में ग्लैंडर्स की पुष्टि हुई थी। रिपोर्ट आने के बाद घोड़े की मौत हो गई। इसके बाद सभी निर्धारित वैज्ञानिक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शव को दफना दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके पाठक के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। टीम श्याम विहार में घोड़ा मिलने वाले स्थान के दो किलोमीटर के दायरे में रहने वाले घोड़ा पालकों के यहां जाकर घोड़ों की स्क्रीनिंग करेगी। इस दौरान घोड़ों में ग्लैंडर्स के लक्षणों की जांच की जाएगी। संदिग्ध पशु मिलने पर उसे अलग रखने के साथ आवश्यक जांच और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की ओर से घोड़ा पालकों को भी ग्लैंडर्स के लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। यह घोड़ों, गधों और खच्चरों में होने वाली गंभीर संक्रामक बीमारी है। संक्रमित पशु के स्राव और दूषित सामग्री के संपर्क से इसका संक्रमण फैल सकता है। मनुष्यों में भी इसके संक्रमण का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article