{"_id":"f2b7002e504359f482a0a52c31a6bdaf","slug":"give-priority-to-agricultural-loans-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि के लिए प्राथमिकता से दें लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि के लिए प्राथमिकता से दें लोन
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीआरसी सभागार में बैंकर्स की जिला स्तरीय व समन्वय समिति की समीक्षा बैठक लेते हुये जिलाधिकारी दीपक रावत ने बैंकर्स को निर्देश दिये कि वे कृषि तथा कृषि से जुड़े उद्योगों को प्राथमिकता से ऋण देना सुनिश्चित करें व ऋण वितरित कर ऋण जमा अनुपात बढ़ायें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बैंकर्स केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, व अटल पेंशन योजना में और अधिक प्रयास करने के निर्देश देते हुये कहा कि जो बैंकर्स इन कार्यक्रमों में शिथिलता बरतेगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनधन योजना के अंतर्गत खोले गये खाता धारकों को शत-प्रतिशत एटीएम उपलब्ध कराकर उन्हें एक्टिवेट भी कराना सुनिश्चित करें। अटल पेंशन योजना के तहत 2 माह में चार-चार खाते खोलने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने बैंक की ब्लाक स्तरीय बैठकों में बैंक प्रबंधकों व संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों के प्रतिभाग न करने की शिकायत को गंभीरता से लिया।
विज्ञापन
बैठक में लीड बैंक अधिकारी केआर आर्या ने बताया कि सितंबर तक 149356.13 लाख लक्ष्य के सापेक्ष विभिन्न सेक्टरों में 56292.33 लाख का ऋण वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि सितंबर तक ऋण जमा अनुपात 41 प्रतिशत है।
वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन विकास योजनान्तर्गत 50 लक्ष्य के सापेक्ष 72 आवेदन पत्र बैंकों को भेजे गये जिसमें से 39 प्रार्थना पत्रों पर ऋण स्वीकृत करते हुए।
बैठक में सीडीओ ललित मोहन रयाल, उप क्षेत्रीय प्रबंधक बीओबी आईआर चैधरी, नावार्ड के विभोर कुमार, एसबीआई के एमपी सिंह, पीडी अजय सिंह, महाप्रबंधक उद्योग सनत लाल, उप निदेशक पर्यटन जेसीबेरी समेत तमाम अधिकारी थे।