फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Give better results or be ready for action: SSP

बेहतर नतीजे दें या कार्रवाई को तैयार रहें: एसएसपी

Thu, 24 Apr 2025 02:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 24 Apr 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Give better results or be ready for action: SSP
नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने अपराध समीक्षा बैठक में मामलों खुलासे में बेहतर नतीजे देने या कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी। उन्होंने न्यायालय संबंधित प्रकरणों में गंभीरतापूर्वक कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने अधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिसिंग ठीक करने, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी व वांछित अपराधियों की सूची तैयार कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने गुप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई, नाबालिग बच्चों की गंभीरता से बरामदगी, गैर जमानती वारंट पर त्वरित गिरफ्तारी को भी कहा। बिना सत्यापन व अवैध रूप से निवास कर रहे लोगों के खिलाफ चेकिंग के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि अपराध में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गोष्ठी में एसपी क्राइम व यातायात डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ सिटी हल्द्वानी नितिन लोहनी, नैनीताल प्रमोद साह, लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, रामनगर सुमित पांडे, निरीक्षक एलआईयू जितेंद्र कुमार उप्रेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था का करें उचित प्रबंध
नैनीताल। गोष्ठी के दौरान एसएसपी नैनीताल ने कहा कि पर्यटन सीजन शुरू हो चुका है। वाहनों की भीड़ बढ़ने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। उन्होंने प्रमुख मार्गों में जाम की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाने और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


चोरी व चेन स्नेचिंग मामलों में हो त्वरित कार्रवाई
नैनीताल। चेन स्नेचिंग और घरों में चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर धार्मिक और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की जाए। कप्तान ने नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed