फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Girls enthralled with dance performance

छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुति से मनमोहा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:56 AM IST
विज्ञापन
Girls enthralled with dance performance
हल्द्वानी। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में धरोहर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न राज्यों के संगीत, नृत्य के माध्यम से बालिकाओं ने सांस्कृतिक एकता की झलक दिखाई। प्रतियोगिता में जेसीस पब्लिक स्कूल रुद्रपुर ने पहला, आरडेन प्रोग्रेसिव स्कूल लामाचौड़ ने दूसरा, डीपीएस स्कूल रुद्रपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बच्चों ने राजस्थानी, गुजराती, हरियाणवी, कुमाऊंनी, यक्ष नृत्य, लट्ठमार होली आदि कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का मन मोहा। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा नियंत्रक हरबीर सिंह ने किया। निर्णायक मंडल में मीनू अग्रवाल बिष्ट, सुजाता माहेश्वरी रहे। इस मौके पर दीपक बल्यूटिया, प्रवींद्र रौतेला, गोपाल बिष्ट, आरपी सिंह, मणि पुष्पक जोशी, समित टिक्कू, अनिल जोशी आदि रहे।
विज्ञापन

विनीत चौधरी सर्वश्रेष्ठ वक्ता चुने गए
हल्द्वानी। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ऑनलाइन शिक्षा विषय पर अंतरवर्गीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में आठवीं के छात्र विनीत चौधरी को सर्वश्रेष्ठ वक्ता चुना गया। कार्यक्रम में प्रीति जायसवाल, रीना कार्की, गीता, ऋचा कर्नाटक, अश्विनी सारस्वत, तनुजा भट्ट, तुलसी शर्मा, ममता जोशी, ममता लोहनी, शीला बिष्ट, हेमा तिवारी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं के विद्यार्थियों का सम्मान
हल्द्वानी। बियरशिवा स्कूल ने कक्षा 12वीं में अधिकतम नंबरों से पास होने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। 2020-21 में कॉमर्स में 98.4 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली बनिता रौतेला को 11 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संयुक्त प्रबंधक तिलक तलवार, निरुपमा भट्ट तलवार, डॉ. ज्योति पांडे, निशी वर्मा, प्रधानाचार्य आरएन ठाकुर, उपप्रधानाचार्य मीना सती, नीमा भट्ट आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed