फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Girls declared angry after announcing semester exam without completing course

कोर्स पूरा हुए बगैर सेमेस्टर परीक्षा की घोषणा से भड़की छात्राएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Girls declared angry after announcing semester exam without completing course
हल्द्वानी परीक्षा तिथि को लेकर महिला महा विद्यालय के गेट पर प्रदर्शन करती छात्राएं। अमर उजाल?
हल्द्वानी। महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने शुक्रवार को कुमाऊं विवि की 25 नवंबर से घोषित सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्राओं ने महाविद्यालय गेट के सामने सड़क पर धरना भी दिया, इस कारण नवाबी रोड पर जाम लग गया। बाद में छात्राओं ने इस संबंध में प्रभारी प्राचार्य डॉ. एसडी तिवारी को ज्ञापन भी दिया। प्राचार्य ने बताया कि छात्राओं का मांगपत्र संस्तुति सहित कुमाऊं विवि के परीक्षा नियंत्रक को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

महाविद्यालय में शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे छात्रा संघ अध्यक्ष ज्योति आर्य के नेतृत्व में छात्राएं एकत्र हुईं तथा कुमाऊं विवि के खिलाफ नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्राओं का कहना था कि विश्वविद्यालय द्वारा देरी से परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के कारण अभी तक आफलाइन प्रवेश प्रक्रिया चलने के बावजूद विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 नवंबर से घोषित कर दी गईं हैं। जबकि पाठ्यक्रम का अभी तक 50 से 60 फीसदी कोर्स ही पूरा हो पाया है। उन्होंने कहा कि एक ओर पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई है दूसरी ओर विभाग ने संविदा शिक्षिकाओं का तबादला कर दिया है। परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने एवं स्थानांतरण रद्द कराने की मांग की। इस दौरान छात्रा संघ उपाध्यक्ष मीनल गडिया, सचिव दिया सुप्याल, रचना धपोला, काव्या बोरा, कोमल गुप्ता, गुंजन कांडपाल, रिया बिष्ट एवं स्वाति जोशी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन

60 प्रतिशत कोर्स ही हुआ पूरा
हल्द्वानी। महिला कॉलेज के प्राध्यापकों ने भी प्राचार्य को लिखकर दिया है कि अभी केवल 60 प्रतिशत कोर्स ही पूरा हुआ है तथा ऐसी स्थिति में सेमेस्टर परीक्षाएं कराना उचित नहीं है। आंतरिक मूल्यांकन में भी समस्या पैदा होगी क्योंकि आंतरिक मूल्यांकन तो समस्त कोर्स पूरा होने के आधार पर ही किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह सेमेस्टर की पढ़ाई जरूरी
हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर प्रणाली के नियमों को ही ताक पर रख दिए हैं। नियमानुसार प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं छह माह चलने के बाद ही परीक्षाएं कराई जानी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं किया गया और कक्षाएं शुरू होने के डेढ़ माह में ही परीक्षाएं रख दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed