{"_id":"5ea734308ebc3e902c207ef4","slug":"girl-tricked-in-love-by-poison-death-haldwani-news-hld3813728198","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में धोखा खाई लड़की ने जहर गटका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में धोखा खाई लड़की ने जहर गटका, मौत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। प्यार में धोखा खाने के बाद युवती ने जहर खाकर जान दी थी। परिजनों ने बताया कि प्रेमी ने बेवफाई करते हुए दूसरी लड़की से शादी तय कर ली थी। इसकी जानकारी मिलने पर उनकी बेटी ने जहर खा लिया। बनभूलपुरा पुलिस ने मामले में प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार लाइन नंबर 18 आजादनगर निवासी अशरफ हुसैन की पुत्री अफसाना उर्फ सोनम (17) को पड़ोसी आकिब अली खान पुत्र अरशद अली निवासी चोरगलिया रोड ने शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसकी जानकारी मिलने पर युवती के परिजनों ने आकिब को दूर रहने की सलाह दी। फिर भी वह युवती से मोबाइल पर बात करता था। करीब छह माह पहले आकिब ने किसी अन्य युवती से शादी तय कर ली।
इसकी जानकारी मिलने पर सोनम मायूस हो गई। पूछने पर युवती ने परिजनों को बताया कि आकिब ने उसे कही का नहीं छोड़ा है। अब उसका जीना बेकार है। 18 अप्रैल की सुबह सोनम ने पड़ोस के घर में जाकर जहर खा लिया। घर में युवती के दिखाई नहीं देने पर पिता ने अपने बेटे महबूब को ढूंढने के लिए भेजा, भाई ने पड़ोस के घर में जाकर देखा तो उसकी बहन फर्श पर बेसुध पड़ी थी।
विज्ञापन
उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिवार के लोग उसे लेकर बेस अस्पताल गए। यहां आधे घंटे इलाज के बाद डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। युवती ने जहर खाने से पहले आकिब से मोबाइल पर चैटिंग की थी। परिजनों ने सोनम की मौत के लिए आकिब को ही जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने इस मामले में सोनम के भाई जावेद अंसारी की तहरीर पर आकिब के खिलाफ धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
आकिब मैंने जहर खा लिया, अल्ला हाफिज
प्रेमी की बेवफाई ने सोनम की नींद उड़ा दी थी। जहर खाने से पहले 17 अप्रैल की रात सोनम ने आकिब से मोबाइल पर मैसेज के जरिये चैटिंग की थी। रात तीन बजकर 48 मिनट पर सोनम ने आखिरी मैसेज किया कि आकिब, मैंने जहर खा लिया ओके, अल्ला हाफिज। परिजन मैसेज पढ़ने के बाद सदमे में आ गए हैं। मौत से पहले सोनम ने तीन बजकर 45 मिनट पर मैसेज किया था कि मैं अपने घर वालों की नजरों में गिर गई हूं। तुमने (आकिब) मुझे कहीं का नहीं छोड़ा है। इसके अलावा उसने मैसेज किया कि आकिब तुमने मेरा नाम लेकर बहुत बड़ी गलती की है। सोनम का कहना था कि आकिब ने उसे बदनाम किया कि वह मैसेज करती है, जबकि ऐसा नहीं था। बनभूलपुरा पुलिस ने मैसेज के रास्ते तथ्यों को साक्ष्य के लिए जुटा लिया है।