फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Girl dies under suspicious circumstances in nainital

Nainital News: इधर मां को आया एक अज्ञात युवक का कॉल, उधर बेटी ने लगा ली फांसी; अधिवक्ता ने पुलिस को दी सूचना

Wed, 25 Jun 2025 03:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 25 Jun 2025 03:14 PM IST
सार

तल्लीताल क्षेत्र में अधिवक्ता के घर में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Girl dies under suspicious circumstances in nainital
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में अधिवक्ता के घर में रहकर पढ़ाई करने वाली एक 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। युवती घर के अंदर दरवाजे की चौखट से बंधे फंदे पर लटकी मिली। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कैंचीधाम तहसील की मूल निवासी रेनू खत्री (18) तल्लीताल धर्मशाला पुराना कोयला टाल के समीप एक अधिवक्ता के घर के ग्राउंड फ्लोर में रहती थी। यहां अधिवक्ता के घर में रहकर वह 12वीं में पढ़ाई कर रही थी। मंगलवार की सुबह देर तक जब युवती ने दरवाजा नहीं खोला तो अधिवक्ता पीछे के रास्ते उसको देखने गए। वह फस्ट फ्लोर से उतर कर ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचे तो उसको अंदर जाते ही युवती दरवाजे की चौखट पर बंधे फंदे से लटकी मिली। यह देख अधिवक्ता  ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर एसआई सतीश उपाध्याय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां युवती फंदे पर लटकी थी। युवती का एक पैर मुड़ा हुआ कुर्सी पर था जबकि दूसरा पैर जमीन को छू रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को फंदे से निकाल कर कब्जे में ले लिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के दौरान मामा ने कहा कि घटना के बाद युवती की मां को अज्ञात युवक का कॉल आया था। जिसमें उसने युवती के आत्महत्या करने का पता होने की भी बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई सतीश उपाध्याय ने बताया कि परिजनों को सूचित कर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed