फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Girl and woman lost their lives in two accidents in ramnagar and haldwani

Accident: दो दुर्घटनाओं में बच्ची और महिला की जान गई, दादा-दादी के साथ खड़ी छात्रा को बोलेरो ने मारी टक्कर

Fri, 14 Feb 2025 10:57 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 14 Feb 2025 10:57 AM IST
सार

रामनगर के टांडा क्षेत्र में बोलरो गाड़ी की टक्कर से 12 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। पीरूमदारा पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं, हल्द्वानी में पति के साथ उसके ई-रिक्शा पर घूमने निकली ममता की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। 

विज्ञापन
Girl and woman lost their lives in two accidents in ramnagar and haldwani
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

रामनगर के टांडा क्षेत्र में बोलरो गाड़ी की टक्कर से 12 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। पीरूमदारा पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। ग्राम टांडा निवासी त्रिलोक ने बताया कि उनकी बेटी साक्षी बृहस्पतिवार दोपहर दादा भवानी राम और दादी जयंती देवी के साथ पीरूमदारा से दवाई लेने के लिए निकली थी। वे तीनों टांडा चौराहे पर टेंपो का इंतजार कर रहे थे। तभी साक्षी रामनगर से काशीपुर की ओर जा रही बोलरो गाड़ी से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल साक्षी को रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। बताया कि साक्षी पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। वह कक्षा पांच की छात्रा थी।

विज्ञापन

पति के साथ घूमने निकली युवती को ट्रक ने कुचला
हल्द्वानी में पति बबलू के साथ उसके ई-रिक्शा पर घूमने निकली सुभाषनगर इलाके के गोविंदापुरा निवासी ममता आर्या (37) की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। पति और एक रिश्तेदार महिला गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ममता के घर रिश्तेदार जगदीश की पत्नी पुष्पा आई हुई थीं। बुधवार रात बबलू सामान छोड़ने कमलुवागांजा जा रहे थे। तभी ममता और पुष्पा ने साथ घूमने जाने की बात कही। इस पर बबलू दोनों को साथ ले गए। कमलुवागांजा से लौटते वक्त त्रिमूर्ति मंदिर के पास ट्रक से ई-रिक्शा टकरा गया। ई-रिक्शा सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए। ममता की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई, जबकि बबलू व पुष्पा गंभीर रूप से घायल हो गए। बबलू को सुशीला तिवारी अस्पताल व पुष्पा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि ट्रक का पता लगाया जा रहा है। मामले की तहरीर अभी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed