फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Girish became president, Dinesh general secretary in Valmiki Sabha elections

वाल्मीकि सभा के चुनाव में गिरीश अध्यक्ष, दिनेश महासचिव बने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
Girish became president, Dinesh general secretary in Valmiki Sabha elections
नैनीताल। नगर में रविवार को वाल्मीकि सभा की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें चार पदों के लिए 13 प्रत्याशियों के लिए 1392 लोगों ने मतदान किया। मुख्य चुनाव अधिकारी अमित सहदेव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर गिरीश भैया, महासचिव पद पर दिनेश कटियार, उपाध्यक्ष पद पर राजू लाल और उपसचिव पद पर रोहित कैसले ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

रविवार सुबह आठ बजे से पालिका सभागार में चुनाव पर्यवेक्षक सुनील खोलिया की देखरेख में मतदान शुरू हुआ। देर शाम तक चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। देर रात तक मतगणना के बाद परिणाम आए। मुख्य चुनाव अधिकारी अमित सहदेव के अनुसार अध्यक्ष पद पर गिरीश भैया को 688, मनोज कुमार को 517, कमल कटियार को 138 वोट मिले, जबकि 49 मत निरस्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर राजू लाल को 651, महेश कुमार को 497, बलवीर वाल्मीकि को 174 वोट मिले, 69 वोट निरस्त हुए।
विज्ञापन

महासचिव पद पर दिनेश कटियार को 761, राहुल पुजारी को 559 वोट मिले, 72 वोट निरस्त हुए।
वहीं उपसचिव पद में रोहित कैसले को 421, अभिषेक मुल्तानिया को 366, अश्विनी पारछे को 236, आशीष कटियार को 180 व वीरेंद्र कुमार को 108 वोट मिले, जबकि 81 वोट निरस्त हुए। देर रात 11 बजे परिणाम आने के बाद प्रत्याशियों की जीत के बाद समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। साथ ही ढोल बजाकर जुलूस निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले रविवार को वाल्मीकि सभा चुनाव कार्यकारिणी के चार पदों के लिए सुबह आठ बजे से पालिका सभागार में मतदान शुरू हुआ। सुबह से ही मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। लोग वोट डालने के लिए कतारों में खड़े रहे। वहीं समर्थक प्रचार के दौरान अपने अपने प्रत्याशी की जीत का दावा करते दिखे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चुनाव स्थल पर पुलिसकर्मी भी मुस्तैद रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी अमित सहदेव ने बताया कि शांतिपूर्ण रूप से चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।

इस दौरान महेंद्र सिलेलान, चुनाव अधिकारी हिमांशु चंद्रा, दीपराज, मनोज कुमार, मोहन चिलवाल, विश्वकेतु वैद्य, हेमंत, जगदीश नेगी, रवि कुमार, मनोज चौहान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed