फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gift of free travel to sisters on Rakshabandhan

Nainital News: रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त यात्रा का तोहफा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Gift of free travel to sisters on Rakshabandhan
हल्द्वानी। नौ अगस्त को रक्षाबंधन पर प्रदेश की बहनों को परिवहन विभाग ने तोहफा दिया गया है। भाइयों को राखी बांधने जाने के लिए बहनें रोडवेज बसों में मुफ्त में सफर कर सकेंगी। बहनें इस सेवा का लाभ प्रदेश के भीतर साधारण बसों में ले सकती हैं। महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) पवन मेहरा की ओर से प्रदेश के सभी डिपो को भेजा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

टेंपो ट्रैवलर के भुगतान के नए आदेश जारी

हल्द्वानी। यात्रियों की कमी के चलते परिवहन निगम की ओर से संचालित टेंपो ट्रैवलर निर्धारित दूरी तय नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उनके वेतन का भुगतान करने में परेशानी हो रही है और चालकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में विभाग के महाप्रबंधक (संचालन) पवन मेहरा ने आदेश जारी किया है। यात्रियों की संख्या कम होने पर यदि चालक शेड्यूल पूरा नहीं कर पाते हैं तो उन्हें 160 किमी प्रतिदिन के अनुसार प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यात्रियों और सूची से अधिक संचालन होने पर भुगतान किलोमीटर के मानकों के आधार पर किया जाएगा। बुकिंग में जाने पर चालकों को 500 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed