फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ghanshyam Shah became the patron and five executive members.

Nainital News: घनश्याम साह संरक्षक एवं पांच कार्यकारिणी सदस्य बने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Ghanshyam Shah became the patron and five executive members.
नैनीताल। धार्मिक संस्था राम सेवक सभा की कार्यकारिणी की रविवार को आयोजित बैठक में होली महोत्सव, खिचड़ी भोग, बसंती पंचमी आदि कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


तय किया गया कि इन अवसरों पर बीते वर्षों से भव्य कार्यक्रम करने के प्रयास किए जाएंगे। सभा भवन में समिति अध्यक्ष मनोज साह की मौजूदगी में हुई बैठक में घनश्याम साह को सभा के संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। वह आगामी तीन वर्ष के लिए कार्य करेंगे। प्रो.ललित तिवारी, भुवन बिष्ट, दीपक साह, आशु बोरा, गिरीश भट्ट को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने सभी नव नियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। तय हुआ कि 21 दिसंबर को पौष माह के प्रथम रविवार की बैठकी होली का शुभारंभ होगा। अन्य कार्यक्रमों की तिथि तय की गई। बैठक में महासचिव जगदीश बवाड़ी, उपाध्यक्ष अशोक साह, संयुक्त सचिव राजेंद्र बिष्ट, प्रबंधक विमल चौधरी, कोषाध्यक्ष बिमल साह, देवेंद्र लाल साह, राजेंद्र बजेठा, ललित साह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed