फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   GGIC Kotabagh excels in Sanskrit competition

Nainital News: संस्कृत प्रतियोगिता में जीजीआईसी कोटाबाग उत्कृष्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
GGIC Kotabagh excels in Sanskrit competition
कोटाबाग। कोटाबाग के पीएमश्री आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज में संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से संस्कृत स्पर्धा आयोजित की गई। पहले दिन समूहगान कनिष्ठ वर्ग में जीजीआईसी कालाढूंगी प्रथम, स्यात द्वितीय, समूह नृत्य में जीजीआईसी कोटाबाग प्रथम, वाद-विवाद प्रतियोगिता में जीजीआईसी कालाढूंगी ने प्रथम, जीजीआईसी कोटाबाग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आशु भाषण में जीजीआईसी कोटाबाग प्रथम, श्लोक उच्चारण में कोटाबाग प्रथम रहा। वरिष्ठ वर्ग समूह गान में जीजीआईसी कोटाबाग प्रथम, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय द्वितीय, समूह गान में जीआईसी बैलपड़ाव प्रथम जबकि नवोदय विद्यालय द्वितीय, वाद-विवाद में नवोदय विद्यालय प्रथम, जीआईसी कोटाबाग दूसरे स्थान पर रहा। आशु भाषण में जीजीआईसी कोटाबाग प्रथम, जीआईसी कोटाबाग ने द्वितीय, श्लोक उच्चारण में जीआईसी बैलपड़ाव प्रथम स्थान पर रहा। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट, प्रधानाचार्य हरीश चंद्र बिनवाल, जिला संयोजक हेम चंद्र जोशी, ब्लॉक संयोजक कलवंत कंबोज प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नवीन भगत, डॉ. भवतोष भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed