फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   gg gg

Nainital News: 12 फीट से ऊँचा नहीं होगा ताजिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
gg gg
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हल्द्वानी। मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सकुशल निपटाने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। ताजिया 12 फीट से ऊँचा नहीं होगा। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी ताजिया जुलूसों एवं निर्धारित मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया।

एसएसपी ने कहा कि मल्लीताल, भीमताल, बनभूलपुरा, लालकुआं, कालाढूंगी, रामनगर और हल्द्वानी सहित सभी संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। जुलूसों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की निगरानी ड्रोन कैमरों से भी की जाएगी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले भ्रामक, भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ ‘क्लीन स्वीप अभियान’ के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात्रि 11 बजे से सुबह 3 बजे तक नाइट अधिकारी, जोनल अधिकारी और चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण पर रहेंगे। वहीं सुबह 5 बजे से 7 बजे तक वरिष्ठ अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। पुलिस कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

वीवीआईपी मूवमेंट और न्यायमूर्तियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कसी कमर

हल्द्वानी : उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की सुपुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने वाले सर्वोच्च न्यायालय एवं विभिन्न उच्च न्यायालयों के न्यायमूर्तियों के आगमन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। संभावित मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के भ्रमण कार्यक्रमों को देखते हुए भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

होटलों, गेस्ट हाउसों और अन्य ठहराव स्थलों का सघन सत्यापन एवं सुरक्षा जांच कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अलावा डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता (बीडीएस), फायर सर्विस और एलआईयू को हर पल अलर्ट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed