{"_id":"5766d5964f1c1beb0e11b8a7","slug":"getting-stolen-sacrifice-goats","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्बानी के बकरों की हो रही चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्बानी के बकरों की हो रही चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sun, 19 Jun 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में कुर्बानी के लिए पाले जा रहे बकरों की चोरी होने से क्षेत्रवासियों में गहरा रोष है। चोरों ने महीने भर में सात बकरों को गायब कर दिया है। रविवार को दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर पब्लिक ने बनभूलपुरा पुलिस के हवाले किया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
बनभूलपुरा लाइन नंबर आठ और एक के निवासी इन दिनों बकरों की चोरी होने से परेशान हैं। दो माह बाद आने वाले बकरी ईद के लिए कई लोगों ने महंगे बकरों की खरीद की है। लोगों की मानें तो करीब एक माह से क्षेत्र में बकरा चोरों का गिरोह सक्रिय है। गिरोह ने एक महीने में सात बकरों की चोरी कर ली है। क्षेत्र के पार्षद गुफरान का कहना है कि चोरों ने महीने भर के भीतर ही जावेद सिद्दीकी, मोहम्मद वसीम, अब्दुल गफूर, हाफिज व अन्य लोगों के बकरों को चुरा लिया है।
सभी लोगों ने दो माह बाद आने वाली ईद में कुर्बानी देने के लिए बकरों को पाला है। इन बकरों की कीमत भी करीब 25 से सत्तर हजार तक है। महंगे बकरे चोरी होने से लोगों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। उनका कहना है मामले की शिकायत पुलिस में की गई लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। रविवार को चोरी की फिराक में पहुंचे दो युवकों को क्षेत्रवासियों ने पकड़कर बनभूलपुरा पुलिस को सौंपा है। क्षेत्रवासियों के अनुसार एक को पहले भी बकरे चोरी करने के मामले में पकड़ा गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।