फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Get GIS mapping done of water sources of Haldwani-Kathgodam and Ramnagar: CDO

हल्द्वानी-काठगोदाम और रामनगर के जल स्रोतों की जीआईएस मैपिंग कराएं : सीडीओ

Fri, 10 Oct 2025 02:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 10 Oct 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Get GIS mapping done of water sources of Haldwani-Kathgodam and Ramnagar: CDO
भीमताल (नैनीताल)। सीडीओ अनामिका ने बृहस्पतिवार को शहरी नदी प्रबंधन योजना के तहत हल्द्वानी–काठगोदाम एवं रामनगर नगरों की द्वितीय बहुहितधारक कार्य समिति की विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें जलसंरक्षण के साथ नदियों को पुनर्जीवित करने पर जोर दिया गया। साथ ही शहरी नदी प्रबंधन योजना तैयार किए जाने के लिए नामित संस्था ली एसोसिएट्स ने विभिन्न विभागों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर दोनों नगरों की बेसलाइन रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

बैठक में नामित संस्था की रिपोर्ट पर विचार-विमर्श करते हुए सीडीओ ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि हल्द्वानी–काठगोदाम एवं रामनगर में राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उत्तराखंड, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स एवं ली एसोसिएट्स की टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण कर क्षेत्रों की पहचान और कार्ययोजना तैयार की जाए। राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के मॉनिटरिंग विशेषज्ञ श्रोहित जयाड़ा ने सुझाव दिया कि हल्द्वानी और रामनगर में एसटीपी से प्राप्त जल का उपयोग सिंचाई एवं अन्य उपयुक्त कार्यों में लाने के विकल्पों पर कार्य किया जाए।
विज्ञापन

हल्द्वानी की नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि नगर निगम और पेयजल विभाग इस दिशा में संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं। हल्द्वानी सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश सिंह ने बताया कि नदी तट की स्वच्छता एवं संरक्षण बनाए रखने के लिए घाट निर्माण के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। बताया कि गौला नदी में प्रतिदिन सांयकालीन आरती का आयोजन स्थानीय नागरिकों की भागीदारी से किया जा रहा है। रामनगर पेयजल निगम की ईई पल्लवी चौधरी ने कहा कि नगर के सभी घरों को एसटीपी से जोड़ने के लिए सीवर लाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है। साथ ही प्रथम चरण में वार्ड एक से छह तक की डीपीआर तैयार कर शासन स्तर पर भेजी है। उन्होंने कहा कि रामनगर में 7 एमएलडी एसटीपी में 32 केएलडी को-ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य भी प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्द्वानी पेयजल निगम के एई ललित गौड़ ने बताया कि वर्तमान 28 एमएलडी एसटीपी के अतिरिक्त 20 केएलडी को-ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाने का कार्य किया जा रहा है। हल्द्वानी यूयूएसडीए के सहायक अभियंता अनिल परिहार ने बताया कि हल्द्वानी में सीवर लाइन एवं पेयजल के लिए कार्य गतिमान है। रामनगर ईओ आलोक उनियाल ने बताया कि स्थानीय जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए क्रीशनल पार्क का निर्माण किया जा रहा है।

सीडीओ ने स्प्रिंग एवं रिवर रेजुवेनशन अथॉरिटी विभाग को भी शामिल करने को कहा। उन्होंने हल्द्वानी-काठगोदाम और रामनगर के जल स्रोतों का जीआईएस आधारित मैपिंग कराए जाने और एसोसिएट्स टीम को जिला जीआईएस सेल के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स के इश्लीन कौर ने बताया कि प्रत्येक शहर के लिए यूआरएमपी को उसकी नदी की विशिष्टता और पारिस्थितिक पहचान के अनुरूप विकसित किया जाएगा। साथ ही हल्द्वानी–काठगोदाम को गेटवे टू ईको सक्रेट टूरिज्म के रूप में विकसित करने को कहा। राहुल सचदेवा ने नदी में सुधार और सतत विकास करने पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed