फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Geologist took information about cracks in houses and land

Nainital News: भू-वैज्ञानिक ने ली मकानों और जमीनों पर दरारों की जानकारी

Wed, 03 Dec 2025 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 03 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Geologist took information about cracks in houses and land
बेतालघाट के बसगांव में कृषि भूमि और मकानों में पड़ी दरारों का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी। स्रो
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के कोसी नदी से लगे बसगांव क्षेत्र में बीते दो महीने से ग्रामीणों के मकानों और कृषि भूमि में पड़ी दरारों की जांच करने के लिए मंगलवार को अधिकारियों और भू-वैज्ञानिक की टीम ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एसडीएम मोनिका, भू-वैज्ञानिक कामिनी बिष्ट और खनन अधिकारी अनिल मुयाल ने ग्रामीणों से क्षेत्र में आई दरारों को लेकर जानकारी ली। भू-वैज्ञानिक कामिनी ने मिट्टी के सैंपल लेने के साथ ग्रामीणों से बात की। कहा कि मकानों और कृषि भूमि में आई दरारों के असल कारणों का जल्द पता लगाया जाएगा। एसडीएम मोनिका ने कहा कि गांव का निरीक्षण किया गया है। भू-वैज्ञानिक की ओर से रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान पटवारी मो. शकील, जेई चेतन कुमार, कमल जोशी, प्रधान दयाल सिंह नेगी, जगमोहन बोरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed