फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   GB Pant Inter College gets recognition from the government for Biology subject

Nainital News: जीबी पंत इंटर कॉलेज को शासन से जीवविज्ञान विषय की मान्यता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
GB Pant Inter College gets recognition from the government for Biology subject
भवाली (नैनीताल)। गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज के छात्र अब विद्यालय में जीव विज्ञान विषय की पढ़ाई कर सकेंगे। शासन से जीबी पंत इंटर कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से इंटर स्तर पर जीव विज्ञान विषय की मान्यता प्रदान कर दी है।
विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र भवाली और आसपास से लगे क्षेत्रों की 30 से 40 हजार लोगों की आबादी है। लेकिन इस क्षेत्र में छात्रों के लिए ऐसा कोई भी सरकारी इंटर कॉलेज उपलब्ध नहीं है जहां इंटर स्तर पर जीव विज्ञान विषय उपलब्ध हो। अर्द्धसरकारी इंटर कॉलेज गोविंद बल्लभ पंत भवाली एक मात्र इंटर कॉलेज है जिसे वर्ष 1988 में इंटर स्तर पर विज्ञान वर्ग के साथ गणित विषय की मान्यता मिली। तब जीव विज्ञान की मान्यता प्राप्त नहीं हुई। इसके चलते जीव विज्ञान विषय में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को नैनीताल, भीमताल के विद्यालयों में जाना पड़ता था। अब विद्यालय के पूर्व छात्र मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव जगदीश चंद्र कांडपाल के प्रयासों से जीबी पंत इंटर कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से इंटर स्तर पर जीव विज्ञान विषय की वित्तविहीन मान्यता शासन से प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन



खास लगाव है अपर सचिव जगदीश कांडपाल को विद्यालय से
विद्यालय के पूर्व छात्र अपर सचिव जगदीश चंद्र कांडपाल का विद्यालय से विशेष लगाव है। विद्यालय प्रबंधन को भरोसा था उनके प्रयास रंग जरूर लाएंगे। मान्यता के संबंध में उनके प्रयासों के सफल होने की प्रत्याशा में 9 छात्र-छात्राओं को जीव विज्ञान विषय में पूर्व में ही प्रवेश दिलाया जा चुका है। इनके लिए डॉ. लीलाधर भट्ट मैमोरियल कल्याण समिति के सहयोग से 01 जून, 2025 से शिक्षक की व्यवस्था भी कराई जा चुकी है। जीव विज्ञान की मान्यता मिलने से भवाली और आसपास के नीट परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को सस्ती और सुलभ शिक्षा प्राप्त हो सकेगी। अपर सचिव कांडपाल ने विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से विद्यालय के जीर्णोद्धार और संसाधन संपन्न करने का प्रयास भी किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed