फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gave false information about sickness of 17 children, case on youth

17 बच्चों के बीमार होने की झूठी सूचना दे दी, युवक पर केस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
Gave false information about sickness of 17 children, case on youth
भीमताल (नैनीताल)। धारी एसडीएम और प्रभारी अधिकारी आवश्यक व्यवस्थाएं लॉकडाउन अनुराग आर्य ने बताया कि धारी तहसील के ग्राम ककोड़ निवासी नारायण सिह ने मंगलवार को जिला आपदा कंट्रोल रूम में ग्राम ककोड़ में बीमारी फैलने से 17 बच्चे बीमार होने की सूचना दी थी। इसके बाद ग्राम ककोड़ में तहसीलदार नितेश डागर के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम भेजी गई तो बीमारी फैलने की सूचना गलत पाई गई। तहसीलदार ने गलत सूचना देने, बीमारी फैलने की अफवाह और गांव में भय का माहौल फैलाने पर नारायण सिंह के खिलाफ धारा 188, 505 और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 54 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसडीएम ने कहा कि गलत सूचनाएं देने और किसी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed