{"_id":"675a94b33656ce363007fa0b","slug":"gaulapars-pool-will-become-all-weather-by-20-haldwani-news-c-8-1-hld1043-475849-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 20 तक गौलापार का पूल बन जाएगा ऑल वेदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 20 तक गौलापार का पूल बन जाएगा ऑल वेदर
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौलापार स्टेडियम में राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों जोर पकड़ने लगी हैं। परिसर में बना तरणताल प्रदेश का पहला सरकारी ऑल वेदर पूल बनने जा रहा है। इसके लिए हीटिंग प्लांट लगने का कार्य 50 फीसदी पूरा हो गया है।
बता दें कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में गौलापार स्टेडियम में फुटबॉल, खो-खो, तैराकी, माडर्न ट्राइथलॉन, तलवारबाजी आदि खेल होने हैं। सर्दियों में तैराकी प्रतियोगिता होने की वजह से तरणताल को ऑल वेदर पूल बनाया जाना है। पिछले माह तैराकी के डायरेक्टर ऑफ कॉम्पटीशन ने 28 डिग्री में तैराकी कराने की बात कही थी। इसी क्रम में तरणताल में तीन हीटिंग प्लांट लग गए हैं, चार और हीटिंग प्लांट लगाए जाने हैं। डाइविंग और वार्मअप पूल में भी हीटिंग लगाने के लिए बेस तैयार कर लिया है। इसके बाद सिटिंग व्यवस्था, रूम, वीआईपी रूम, टॉयलेट आदि तैयार होना है। कोच पूनम सिरौला ने बताया कि काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि 20 दिसंबर तक पूल ऑल वेदर के लिए तैयार हो जाएगा।