फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gaula sought permission to mine in corridor

गौला कॉरिडोर में खनन की मांगी अनुमति

Thu, 11 Feb 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Thu, 11 Feb 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन

गौला हाथी कॉरिडोर में खनन करने की तैयारी है। सुरक्षा का हवाला देते हुए वन निगम ने वन विभाग और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से अनुमति मांगी है। इसके अलावा आईआईटी रुड़की ने इलाके में गौला से हो रहे कटाव से बचाव के लिए सुरक्षा स्ट्रक्चर बनाने की संस्तुति की है, उसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

विज्ञापन


गौला हाथी कॉरिडोर में खनन से और उसके कारण होने वाले नुकसान का मामला सामने आया था, उसके बाद केंद्रीय मंत्रालय ने खनन बंद करा दिया था। देवरामपुर क्षेत्र में करीब ढाई किमी के इलाके में खनन नहीं हो रहा है। करीब चार साल से उस इलाके को छोड़कर बाकी जगह से तो पत्थर निकाल लिया गया है, ऐसे देवरामपुर क्षेत्र में जमे पत्थर के कारण नदी का बहाव बदल रहा है।
विज्ञापन


जिससे आबादी और जंगल दोनों को नुकसान होने का खतरा है। उप प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया कहते हैं कि ऐसे में वन निगम ने इस इलाके में डेढ़ से दो मीटर तक खनन कराने का प्रस्ताव केंद्रीय वन मंत्रालय और उसकी कापी तराई पूर्वी वन प्रभाग को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शांतिपुरी इलाके में नदी के कटाव से बचाव के लिए 50 स्पर, वायरकेट जाल आदि बनाने की योजना है। यह इलाके आईआईटी रुड़की टीम ने चिह्नित किये थे।

इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृत और राशि मिलने के बाद काम शुरू किया जाएगा। आरओ आरपी जोशी कहते हैं इसी इलाके में सुरक्षा मजबूत करने के लिए चौकी के अलावा नया गश्ती मार्ग भी तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed