फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gas system to improve the discussion on

गैस व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हुई चर्चा

Wed, 01 Jul 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Wed, 01 Jul 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल विकास निगम की बोर्ड बैठक में निगम की रीढ़ पर्यटन को बेहतर बनाने पर मंथन किया गया। तय किया गया कि निगम टीआरसी की सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही ट्रैकिंग को भी प्रोत्साहित कर पर्यटन विकास की पहल करेगा। बैठक में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी गैस वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन


केएमवीएन के टीआरसी सूखाताल में हुई बैठक में तय हुआ कि निजी होटल कारोबारियों से प्रतिस्पर्धा के क्रम में निगम लाभ में चल रहे टीआरसी की सुविधाओं में और बढ़ोत्तरी करेगा। जबकि घाटे में चल रहे लगभग एक दर्जन टीआरसी को पीपीपी मोड अथवा लीज पर देगा।
विज्ञापन


दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की गैस वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक्सटेंशन प्वाइंट बनाने पर भी चर्चा की गई। निगम की आर्थिक स्थिति को देखते हुए गैस गोदाम के लिए प्रस्तावित जमीन पर्यटन विभाग के माध्यम से निगम को हस्तांतरित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके निर्माण में खर्च होने वाली लगभग 50 लाख रुपये की धनराशि विधायक अथवा सांसद निधि से जारी कराने के प्रयास किए जाएंगे। सोमेश्वर में कार्य शुरू भी हो चुका है।

बोर्ड में तय किया गया कि इस वर्ष गढ़वाल के दयारा बुग्याल ट्रेक की तर्ज पर 2016 में कुमविनि खलिया टाप में ट्रैकिंग की शुरुआत करेगा। इसमें केएमवीएन की कैलास-मानसरोवर यात्रा, आदि कैलास यात्रा की सफलता पर निगम अधिकारियों और कार्मियों की सराहना भी की गई।


बैठक में कैलास मानसरोवर की यात्रा पर गई पहले दल की यात्री वीना गुप्ता के निधन पर शोक जताया। इस मौके पर निगम अध्यक्ष किरण मंडल, उपाध्यक्ष गोपाल दत्त भट्ट, निदेशक राजेंद्र सिंह मेहरा, गिरधर सिंह, देवकी बडोला, राम नगीना, चंचल चौहान, विजय सिंह फिरमाल, मोहन सिंह ढेक समेत एमडी धीराज गर्ब्याल, जीएम टीएस मर्तोलिया, वित्त अधिकारी डीएस बोनाल, आरएमटी डीके शर्मा, नरेंद्र सिंह, नवीन पाटनी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed