फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gas distribution contract was

गैस वितरण का नहीं हुआ ठेका

Fri, 06 Feb 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Fri, 06 Feb 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
Gas distribution contract was

रेट कम होने के कारण कुमाऊं मंडल विकास निगम की समिति ने 24 जनवरी को होने वाले गैस वितरण का ठेका निरस्त कर दिया है। ठेके के लिए नए सिरे से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। गैस वितरण की जिम्मेदारी फिलहाल कुमाऊं मंडल विकास निगम देख रहा है।

विज्ञापन


दिसंबर में गैस संकट को देखते हुए कुमाऊं मंडल विकास निगम ने ठेका निरस्त कर दिया था। साथ ही ठेके के लिए निविदा आमंत्रित की गई थी। गैस वितरण व्यवस्था में सुधार करते हुए हल्द्वानी को दो सेक्टरों में बांटा गया था और दो अलग-अलग टेंडर मांगे गए थे। केएमवीएन ने साफ कर दिया था कि किसी एक ही व्यक्ति को दोनों टेंडर नहीं दिए जाएंगे।
विज्ञापन


24 जनवरी को टेंडर खुलने पर जो रेट निकला उसने समिति को भी परेशानी में डाल दिया। तीन रुपए प्रति सिलेंडर का रेट देख समिति ने टेंडर निरस्त कर दिया। कुमाऊं मंडल विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक रघु बिष्ट ने बताया कि नए सिरे से टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कुमाऊं मंडल विकास निगम लगभग 15 गाड़ियों से प्रतिदिन एक हजार से 12 सौ सिलेंडर बंटवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले ठेके के तहत होम डिलीवरी के लिए ठेकेदार को प्रति सिलेंडर 9 रुपए 50 पैसे दिए जा रहे थे। निगम के सेल्स अफसर बीएस गड़िया ने बताया कि आठ रुपए प्रति सिलेंडर की दर से गैस बंटवाई जा रही है। केएमवीएन के व्यवस्था संभालने के बाद से वितरण की समस्या काफी हद तक दूर हुई है। लेकिन सवाल यह है कि वितरण व्यवस्था ठीक चल रही है तो टेंडर क्यों निकाला जाए। केएमवीएन ही क्यों नहीं गैस वितरण करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed