{"_id":"69c036c7fb3068350f08e0d2","slug":"gas-cylinders-were-distributed-in-krishnapur-till-9-pm-haldwani-news-c-238-1-ntl1003-123954-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कृष्णापुर में रात नौ बजे तक बांटे गए गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कृष्णापुर में रात नौ बजे तक बांटे गए गैस सिलिंडर
विज्ञापन
नैनीताल। घरेलू गैस सिलिंडर की कमी और लोगों को दिक्कत बढ़ती जा रही है। सभासद भी एजेंसी पर उनके वार्ड में सिलिंडर पहुंचाने के लिए दबाव बना रहे हैं। कृष्णापुर वार्ड में रात नौ बजे तक कुकिंग गैस बांटी गई।
गैस संकट के बीच रसोई गैस वितरण के दौरान व्यवस्था बनाने में एजेंसी प्रबंधन के पसीने छूट रहे हैं। गैस की गाड़ी आते ही सिलिंडर लेने के लिए मारामारी मच रही है। इसे देखते हुए बीते दिनों चार्टन लॉज, नारायण नगर, शेरवानी, अयारपाटा समेत अन्य वार्डों में सभासदों की मौजूदगी में सिलिंडर बांटे गए। शनिवार को कृष्णापुर वार्ड में रात्रि नौ बजे तक सभासद सुरेंद्र कुमार सिलिंडर बंटवाने के लिए मौके पर डटे रहे। उन्होंने कहा कि 25 लोगों के लिए सोमवार को सिलिंडर भेजने के लिए कहा है।
बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर
भीमताल (नैनीताल)। घरेलू गैस सिलेंडर और व्यावसायिक सिलेंडर नहीं मिलने के कारण स्थानीय लोगों के साथ होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस गोदाम में चक्कर लगाने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिलने से लोगों में मायूसी है। गैस की बुकिंग कराने के बाद भी समय से सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। भीमताल, मेहरागांव, नौकुचियायाल, भवाली क्षेत्र के रेस्टोरेंट और होटल संचालकों को भी व्यावसायिक सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। होटल कारोबारियों ने जिला प्रशासन से व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।