फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   garmee ke mausam ke lie svaasthy vibhaag kee salaah

Nainital News: गर्मी के मौसम के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
garmee ke mausam ke lie svaasthy vibhaag kee salaah
नैनीताल। कुमाऊं में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं डॉ. कमलेश पांडे ने मंडल के सभी सीएमओ और अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक तैयारियां पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। गर्मी के सीजन में अस्पतालों में फिजिशियनों और बाल रोग विशेषज्ञों को तैनात रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य निदेशक डॉ. पांडे ने कहा कि गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, उल्टी-दस्त और अन्य मौसमी बीमारियों के मामलों में इजाफे की आशंका रहती है। इसे देखते हुए सभी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अस्पतालों में फिजिशियन और बाल रोग विशेषज्ञों से ड्यूटी पर विशेष ध्यान देने को कहा है ताकि बच्चों और बुजुर्गों को समय पर इलाज मिल सके। अस्पतालों में जरूरी दवाओं, ओआरएस, ग्लूकोज और अन्य आवश्यक चिकित्सा सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सभी जिलों के सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सकीय स्टाफ को सतर्क रखा जाए और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed