{"_id":"667cb96cd1fb5d034d0027e5","slug":"garjiya-temple-will-open-for-devotees-from-july-1-ramnagar-news-c-239-1-shld1036-103676-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एक जुलाई से श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा गर्जिया मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एक जुलाई से श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा गर्जिया मंदिर
Thu, 27 Jun 2024 06:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। बीते मई से श्रद्धालुओं के लिए बंद गर्जिया मंदिर के टीले का सुरक्षात्मक कार्य लगभग पूरा हो चुका है। एक जुलाई से मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।
मंदिर के टीले के सुरक्षात्मक कार्य के लिए फरवरी में शासन से पांच करोड़ 86 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिली थी। सिंचाई विभाग की निविदा के बाद 15 मार्च से सुरक्षात्मक कार्य शुरू किया गया था। इस बीच लोकसभा के चुनाव की आचार संहिता के चलते काम रोक दिया गया था। चुनाव समाप्त होने के बाद 10 मई से फिर से कार्य को शुरू किया गया। इस बीच मंदिर समिति और प्रशासन की संयुक्त बैठक में मंदिर को 30 जून तक निर्माण कार्य पूरा होने तक श्रद्धालुओं के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया था।
इधर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अमित गुप्ता ने बताया कि मंदिर के टीले का प्रथम चरण में हो रहे शॉटक्रीट का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मंदिर के मुख्य पुजारी मनोज पांडे ने मंदिर की सुरक्षा के लिए कराए गए कार्य के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि मंदिर को एक जुलाई से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।