फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   garbage from the trenching ground has been burning for a week in haldwani

सुलग रहा ट्रेंचिंग ग्राउंड: तीस हजार की आबादी की बिगड़ रही सेहत, कंपनी और निगम ने आंखें फेरीं

Thu, 16 Nov 2023 10:21 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 16 Nov 2023 10:21 AM IST
सार

हल्द्वानी में एक सप्ताह से ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े में आग लगी है। धुएं से इंदिरा नगर, गौजाजाली, गौलापार क्षेत्र में धुआं फैल गया है। इस कारण लोगों काे दम घुटने, आंखों से पानी आने की शिकायत आ रही है।

विज्ञापन
garbage from the trenching ground has been burning for a week in haldwani
हल्द्वानी का ट्रेंचिंग ग्राउंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के हल्द्वानी में ट्रेंचिंग ग्राउंड का कूड़ा एक सप्ताह से धधक रहा है। इससे उठ रहे धुएं से गौलापार, गौजाजाली और इंदिरानगर की 30 हजार की आबादी परेशान है। लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। संबंधित कंपनी के साथ ही नगर निगम के अधिकारी भी मूकदर्शक बने हुए हैं।

विज्ञापन


एक सप्ताह से ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े में आग लगी है। धुएं से इंदिरा नगर, गौजाजाली, गौलापार क्षेत्र में धुआं फैल गया है। इस कारण लोगों काे दम घुटने, आंखों से पानी आने की शिकायत आ रही है।
विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारी जानकारी के बाद भी मूकदर्शक बने हुए हैं। नगर निगम ने लीगेसी वेस्ट का काम करने वाली कंपनी को ट्रंचिंग ग्राउंड दिया हुआ। शर्तों के अनुसार कंपनी ग्राउंड से कूड़ा नहीं हटाने तक उसकी पूरी देखभाल करेगी। आग लगने पर बुझाएगी लेकिन लगातार ट्रंचिंग ग्राउंड धधक रहा है। इसके धुएं से गौलापार की 10 हजार और इंदिरा नगर, गौजाजाली की 20 हजार की आबादी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लोगों को खांसी के साथ-साथ आंखों में जलन हो रही है। इस मामले में नगर निगम आंखें मूंदे हुए है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि आग बुझ चुकी है। हल्का धुआं निकल रहा है। ट्रंचिंग ग्राउंड में लगी आग बुझाने का काम कंपनी का है। कंपनी आग बुझा भी रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed