{"_id":"65c00d3f942704669d0d4d93","slug":"gang-rape-of-a-girl-in-a-running-car-haldwani-news-c-8-1-hld1023-303895-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दौड़ती कार में युवती से गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दौड़ती कार में युवती से गैंगरेप
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। हीरानगर से शनिवार देर शाम सात बजे एक युवती का अपहरण कर चार दरिंदों ने चलती कार में उसके साथ गैंगरेप किया। युवती चीखती चिल्लाती रही लेकिन उसकी आवाज कार के बंद शीशों के अंदर दबकर रह गई। मुखानी चौराहे पर युवती को उतारकर फरार हो गए। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि युवती की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। जांच महिला सब इंस्पेक्टर को सौंपी और सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक 22 वर्षीय युवती अपने घर से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पालम सिटी के लिए करीब सात बजे निकली थी। वह ई-रिक्शा से आई और सुशीला तिवारी अस्पताल के पास उतर गई। उसे वहां उसका भाई लेने के लिए आने वाला था। काफी देर तक जब वह नहीं आया तो मम्मी को फोन किया लेकिन कॉल नहीं उठाने पर वह पैदल ही हीरानगर तिराहे के पास पहुंची। इसी बीच एक टाटा पंच कार उसके पास आकर रुकी जिसमें चार लोग सवार थे। उन्होंने युवती को कार में खींच लिया और गाड़ी लॉक कर ली। युवती ने आरोप लगाया कि शराब पी रहे युवकों ने उसका फोन ले लिया और जबरन शराब पिला दी। इसके बाद गाड़ी तीन घंटे तक हल्द्वानी की गलियों में घूमती रही। इस दौरान चारों ने उसके साथ रेप किया। युवती को मुखानी चौराहे पर उतारकर चारों फरार हो गए। इधर युवती ने अपने दोस्त को बुलाया जिसके साथ वह स्कूटी से घर पहुंची। अपनी मां को आपबीती बताई। अगले दिन युवती ने मनोज, सोनू, आशू और ऋषि के खिलाफ काेतवाली में तहरीर दी।
दो आरोपी गिरफ्तार
एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि पुलिस ने गौजाजाली निवासी ऋषि, मंगलपड़ाव के मनोज को गिरफ्तार किया है। कार बरामद कर ली है। ऋषि सट्टा लगाने का काम करता है। > > माईसिटी पेज 1 पर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक 22 वर्षीय युवती अपने घर से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पालम सिटी के लिए करीब सात बजे निकली थी। वह ई-रिक्शा से आई और सुशीला तिवारी अस्पताल के पास उतर गई। उसे वहां उसका भाई लेने के लिए आने वाला था। काफी देर तक जब वह नहीं आया तो मम्मी को फोन किया लेकिन कॉल नहीं उठाने पर वह पैदल ही हीरानगर तिराहे के पास पहुंची। इसी बीच एक टाटा पंच कार उसके पास आकर रुकी जिसमें चार लोग सवार थे। उन्होंने युवती को कार में खींच लिया और गाड़ी लॉक कर ली। युवती ने आरोप लगाया कि शराब पी रहे युवकों ने उसका फोन ले लिया और जबरन शराब पिला दी। इसके बाद गाड़ी तीन घंटे तक हल्द्वानी की गलियों में घूमती रही। इस दौरान चारों ने उसके साथ रेप किया। युवती को मुखानी चौराहे पर उतारकर चारों फरार हो गए। इधर युवती ने अपने दोस्त को बुलाया जिसके साथ वह स्कूटी से घर पहुंची। अपनी मां को आपबीती बताई। अगले दिन युवती ने मनोज, सोनू, आशू और ऋषि के खिलाफ काेतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार
एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि पुलिस ने गौजाजाली निवासी ऋषि, मंगलपड़ाव के मनोज को गिरफ्तार किया है। कार बरामद कर ली है। ऋषि सट्टा लगाने का काम करता है। >
विज्ञापन