फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gambling in tent house, 13 arrested with Rs 4.5 lakh

Nainital News: टैंट हाउस में जुआ, साढ़े चार लाख के साथ 13 गिरफ्तार

Sun, 05 Oct 2025 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 05 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Gambling in tent house, 13 arrested with Rs 4.5 lakh
भीमताल (नैनीताल)। नगर के बाईपास क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित टैंट हाउस में जुआ खेलने की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारकर 13 जुआरियों को 4.51 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष संजीत कुमार राठौड़ ने बताया कि बाईपास रोड पर स्थित एक टैंट हाउस परिसर में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम के साथ छापा मारने पर 13 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। मौके से ताश की पत्ती, दो लूडो समेत 4,51,500 रुपये की धनराशि बरामद की गई है। गिरफ्तार लोगों ने संजय सिंह, बृजमोहन, संदीप, गौरव, घनश्याम, पंकज कुमार, धीरज, हिम्मत सिंह, अंकित, मोनू, साहिल, कुंदन, प्रदीप निवासी भीमताल शामिल थे। थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। कहा कि क्षेत्र में जुआ और सट्टा खेलते हुए पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed