फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fury among the princes for levying fees in rural areas

Nainital News: ग्रामीणों क्षेत्रों में शुल्क लगाने को लेकर प्रधानों में रोष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Fury among the princes for levying fees in rural areas
खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते प्रधान - फोटो : KALADUNGI
भीमताल (नैनीताल)। जिला पंचायत नैनीताल की ओर से ग्रामीणों क्षेत्रों में आवासीय और व्यावसायिक भवनों के निर्माण पर शुल्क लेने के विरोध में प्रधान लामबंद होने लगे हैं। भीमताल में ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक प्रमुख को ज्ञापन सौंपकर नाराजगी जताते हुए शुल्क लेने के निर्णय का विरोध किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को भीमताल ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट के माध्यम से जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया को ज्ञापन भेजकर ग्रामीणों क्षेत्रों में शुल्क नहीं लगाए जाने की मांग की है। प्रधानों ने कहा है कि जिला पंचायत की ओर से शुल्क लगाने का निर्णय गलत है। इससे ग्रामीणों को परेशानियां होंगी। प्रधानों ने जिला पंचायत अध्यक्ष से इस निर्णय पर रोक लगाने की मांग की है। प्रमुख डॉ. बिष्ट ने कहा कि वह जिला पंचायत अध्यक्ष से इस संबंध में वार्ता करेंगे। ज्ञापन में प्रधान संगठन अध्यक्ष हेमा आर्या, उपाध्यक्ष राधा कुल्याल, संरक्षक हरगोविंद सिंह रावत, दीपांशु जीना, मुन्नी पलड़िया, पूरन भट्ट, खष्टी राघव, जया देवी आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

....................
जिला पंचायत से शुल्क संबंधी निर्णय वापस लेने की मांग
कालाढूंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय और व्यावसायिक भवनों के निर्माण पर शुल्क लगाए जाने के जिला पंचायत के निर्णय का प्रधान संगठन ने विरोध किया है। उन्होेंने खंड विकास अधिकारी के माध्यम से जिला पंचायत अध्यक्ष को भेजे ज्ञापन में कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब तबके का आदमी रहता है। वह मुश्किल से मकान का निर्माण कर पाता है। कर लगाने से गरीब लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। प्रधानों ने चेतावनी दी है कि जिला पंचायत ने निर्णय वापस नहीं लिया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। कोटाबाग के ब्लाक प्रमुख रवि कन्याल ने भी जिला पंचायत के इस फैसले का विरोध किया है। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष हीरा बल्लभ बधानी, मदन बधानी, विनोद बुधलाकोटी, महेंद्र सिंह बजवाल, चंद्रप्रकाश बुधलाकोटी, माया गोस्वामी,निर्मला कांडपाल, सुधा तिवारी, विपिन भट्ट, पद्मा जोशी, मीनाक्षी देवी, दीपक गोस्वामी, राजेंद्र कौर समेत कई प्रधान मौजूद रहे। संवाद

भीमताल में ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट को ज्ञापन सौंपते ग्राम प्रधान। संवाद

भीमताल में ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट को ज्ञापन सौंपते ग्राम प्रधान। संवाद- फोटो : BHIMTAL

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed