फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fund For Nainital

ठंडी सड़क में पड़े मलबे के निस्तारण के लिए 12 लाख स्वीकृत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 10:20 PM IST
विज्ञापन
Fund For Nainital
नैनीताल। पिछले कई महीने से ठंडी सड़क में पड़े मलबे के निस्तारण के लिए जिला प्रशासन ने 12 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। प्रशासन ने कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द मलबे का निस्तारण करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि के दौरान पाषाण देवी मंदिर के समीप पहाड़ी में हुए भूस्खलन का मलबा ठंडी सड़क में गिर गया था जिससे ठंडी सड़क में आवाजाही बंद हो गई थी। उन्होंने बताया कि सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता ने 16 फरवरी को सड़क में पड़े 2640 घन मीटर मलबे के निस्तारण की अनुमति मांगी थी। गर्ब्याल ने बताया कि मलबे के निस्तारण की अनुमति देने के साथ ही 12 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ठंडी सड़क में पड़े मलबे को शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर रूसी बाईपास में फेंका जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों को मलबा निस्तारण से जुड़ी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर मलबा फेंकने का काम शुरू कराने के भी निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed