फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   From today, the seeds of knowledge will sprout in the classrooms again.

Nainital News: आज से फिर कक्षाओं में फूटेंगे ज्ञान के अंकुर

Wed, 01 Jul 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 01 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
From today, the seeds of knowledge will sprout in the classrooms again.
हल्द्वानी/नैनीताल। ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद बुधवार से जिले के सभी स्कूल खुल जाएंगे। कक्षाओं में आज से फिर रौनक लौटेगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का दावा है कि विद्यालय खोलने के साथ ही मानसून काल में बच्चों की सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

हल्द्वानी के बीईओ तारा सिंह ने बताया कि सभी स्कूलों में व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। स्कूल सुबह 7:15 से दोपहर एक बजे तक चलेंगे। हलनी में 136 प्राथमिक, 42 जूनियर, 36 माध्यमिक, 20 अशासकीय और 324 निजी विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में कुल 1,35,000 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनमें से सरकारी विद्यालयों में 36,000 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी स्कूलों ने पूरी तैयारी कर ली है। उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना भेज दी गई है। मानसून को देखते हुए भी सभी को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

मानसून में जर्जर क्लास में नहीं बैठेंगे बच्चे
हल्द्वानी। मानसून में आपदाओं से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए सीईओ गोविंद राम जायसवाल ने सभी खंड और उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि बरसात में कमजोर-जीर्ण कक्षाओं में बच्चों को न बैठाया जाए। इसके लिए पंचायत भवन आदि में वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। सीईओ ने जिले को मानसून के लिहाज से अति संवेदनशील बताते हुए हर स्कूल में अनिवार्य रूप से आपदा प्रबंधन प्लान बनाने के लिए कहा। उन्होंने भूस्खलन व बाढ़ संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा दीवार व जाल लगाने के निर्देश दिए। बरसात से पहले छत से पेड़-पौधे हटाकर मरम्मत कराने, परिसर में पानी जमा न होने देने, पानी की टंकियों व स्रोतों की सफाई करने और बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की एनिमेटेड फिल्म दिखाने के लिए कहा। उन्होंने बच्चों से अभिभावकों के साथ ही बरसाती नाला पार करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed