{"_id":"6948538bbcd36ce56f0b6e53","slug":"from-today-evenings-in-nainital-will-be-filled-with-dance-and-music-nainital-news-c-238-1-ntl1003-121217-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल में आज से नृत्य और संगीत से सुरमयी होगी शाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल में आज से नृत्य और संगीत से सुरमयी होगी शाम
विज्ञापन
नैनीताल। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नैनीताल में आज से 26 दिसंबर तक विंटर कार्निवाल होगा। रविवार को विधायक सरिता आर्या, एडीएम विवेक राय, एसडीएम नवाजिश खलिक ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।
विंटर कार्निवाल के लिए नैनीताल में 30 हजार वर्गफीट के विशाल जर्मन हैंगर का टेंट लगाया जा रहा है। दिन में होने वाले लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अलग मंच भी बनाया जा रहा है। विधायक सरिता आर्या ने मौके पहुंचकर से तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने भी ठेकेदार आदि से लंबित कार्य व सुधार पर चर्चा की। एडीएम ने विवेक राय ने बताया कि कार्निवाल में सांस्कृतिक, पर्यटन एवं मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम होंगे। शुरूआत सांस्कृतिक झांकियों से होगी। लोकनृत्य एवं लोकगीतों की प्रस्तुतियां, बैंड शो, बोट रेस, फूड फेस्टिवल, प्रतियोगिता, विंटर लाइन, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, एस्ट्रो टूरिज्म, ट्रैकिंग, आर्टिफिशियल रॉक क्लाइंबिंग, नुक्कड़ नाटक, लाइट एंड साउंड शो आदि भी होंगे। इससे स्थानीय कलाकारों को मंच मिलने के साथ-साथ पर्यटन, होटल व्यवसाय, हस्तशिल्प एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। प्रशासन ने देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों से अपील की गई कि वह सांस्कृतिक महोत्सव का आनंद लें।