{"_id":"57cb1d6d4f1c1bd53f2cb331","slug":"from-september-six-not-entery-without-i-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह सितंबर से बिना आईकार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह सितंबर से बिना आईकार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमबीपीजी कॉलेज में शनिवार को प्रॉक्टरियल बोर्ड (शास्ता मंडल) की बैठक में निर्णय लिया गया कि छह सितंबर से प्रारंभ हो रही क्लासों के दौरान किसी भी हाल में बाहरी तत्वों का प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। दोपहर एक बजे से पहले सिर्फ आईकार्ड के आधार पर ही छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में निर्णय लिया गया कि अन्य कार्यों जैसे दाखिले, अंक तालिका वितरण, टीसी-सीसी आदि सभी कार्य एक बजे के बाद होंगे। बैठक में चीफ प्रॉक्टर डॉ. आरएस भाकुनी, डॉ. पूर्णिमा भटनागर, डॉ. कमल पांडे, डॉ. एएस उनियाल, डॉ. डीएस कुंवर, डॉ. एमएस मुनॉला, डॉ. शैलजा जोशी, डॉ. वीना मथेला, डॉ. एपी सिंह, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. महेश कुमार, डॉ. हेमंत शुक्ला समेत बोर्ड के सभी सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
बाद में चीफ प्रॉक्टर डॉ. भाकुनी ने महाविद्यालय के कर्मचारियों की बैठक बुलाई गई। इसमें कर्मचारियों ने मांग रखी की कि उन्हें छात्रसंघ निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करनी है इसलिए उन्हें समय चाहिए।
विज्ञापन
उनकी इस मांग को देखते हुए चीफ प्राक्टर ने स्पष्ट किया किया कि दोपहर एक बजे से पूर्व सभी महाविद्यालय कर्मी अपने कार्यालय संबंधी कार्य संपादित करेंगे।