फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   From June 6, Prana-Pratishtha program will be held in the newly constructed building of Kalusiddh temple

Nainital News: छह जून से कालूसिद्ध मंदिर के नवनिर्मित भवन में होगा प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
From June 6, Prana-Pratishtha program will be held in the newly constructed building of Kalusiddh temple
कालु सिद्ध मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मंदिर समिति से जुड़े लोगों से बातचीत करत
हल्द्वानी। नवनिर्मित कालू सिद्ध मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम वैदिक मंत्रोचार के बीच छह जून से शुरू होगा। तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
विज्ञापन


बुधवार को नगर आयुक्त ऋचा सिंह और एसडीएम राहुल शाह ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों और साधु संतों से नवनिर्मित मंदिर में स्थापित होने वाली मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा पर वार्ता की। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि नवनिर्मित मंदिर का कुछ काम होना शेष रह गया है जिसे जल्द पूरा करा लिया जाएगा। कहा कि काम पूरा होने के बाद छह से आठ जून तक प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए सभी मूर्तियां मंदिर समिति को प्राप्त हो गई है। कालाढूंगी चौराहे में स्थित प्राचीन कालू सिद्ध मंदिर भी सड़क व चौराहा चौड़ीकरण की जद में आ रहा था। इसके बाद पास में नया मंदिर बनाने पर सहमति बनी थी। एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि मंदिर के नए भवन में शिफ्ट होने के बाद पुराने मंदिर भवन को वहां से हटाकर सड़क और चौराहा चौड़ीकरण का काम कराया जाएगा। वार्ता में मंदिर समिति के अध्यक्ष महंत कालू गिरी महाराज, सहायक नगर आयुक्त गणेश कांडपाल समेत कई साधु संत मौजूद थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed