फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   From children to youth are engaged in the service of Neeb Karori Baba

Neeb Karori Baba: बच्चों से लेकर युवा तक जुटे हैं नीब करौरी बाबा की सेवा में...जानिए क्या बोले भक्त?

Sat, 15 Jun 2024 06:01 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 15 Jun 2024 06:01 AM IST
सार

कैंची मेले से एक दिन पहले एक हजार से अधिक सेवादार अपनी-अपनी सेवा देने के लिए पहुंच चुके हैं। इसमें बच्चे, बुजुर्ग, महिलाओं के साथ युवा भी शामिल है।

विज्ञापन
From children to youth are engaged in the service of Neeb Karori Baba
कैंची धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यह बाबा नीब करौरी महाराज की आस्था ही है कि कैंची मेले से एक दिन पहले एक हजार से अधिक सेवादार अपनी-अपनी सेवा देने के लिए पहुंच चुके हैं। इसमें बच्चे, बुजुर्ग, महिलाओं के साथ युवा भी शामिल है। शुक्रवार को मंदिर के अंदर बाबा के भक्त धोती पजामा पहनकर कैंची मंदिर में अपनी सेवा देते हुए नजर आया। कोई मालपुए के प्रसाद तो कोई अन्य कामों में सेवा देते हुए नजर आए।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Kainchi Mela: जब मेले से पहले पहुंचे दस हजार श्रद्धालु कैंची, जयकारों से गूंजा धाम; समिति ने सभी को कराया भोजन

विज्ञापन

पहली बार बाबा की सेवा देने के लिए कैंची धाम पहुंचा हूं। बाबा के प्रति आस्था ही है जो मुझे आठ साल की उम्र में कैंची मंदिर खींच लाई। मेले को लेकर अपनी सेवा दे रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

- यश मेहरा, सेवादार

पिछले कई सालों से मेले में अपनी सेवा दे रहा हूं। कैंची में बाबा का नाम लेकर सेवा देने से सभी मनोकामना पूरी हुई है। इसलिए हर बार सेवा देने के लिए आ रहा हूं।

- हिमांशु, सेवादार

चेन्नई से चौथी बार कैंची धाम आया हूं। बाबा के प्रति आस्था ही मुझे यहां खींच लाती हैं। मंदिर में सेवा देकर बहुत शांति मिलती है।
- पवन आहूजा, सेवादार

सात साल से बाबा के जयकारों के साथ कैंची धाम आकर अपनी सेवा दे रहा हूं। बाबा की कृपा से ही लाखों श्रद्धालु शनिवार को कैंची धाम आएंगे।
- मोहित जोशी, सेवादार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed