{"_id":"f0e4367bff363972c61d65d2d0c8325b","slug":"free-treatment-to-a-family-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक डाक्टर एक परिवार का प्रतिदिन करे मुफ्त इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक डाक्टर एक परिवार का प्रतिदिन करे मुफ्त इलाज
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 05 Feb 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीब हिंदू परिवारों के इलाज के लिए निजी अस्पताल चला रहे डाक्टरों को भी आगे आना चाहिए। प्रत्येक डाक्टर को एक परिवार का प्रतिदिन निशुल्क इलाज करना चाहिए।
विज्ञापन
विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष और कैंसर सर्जन डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि देश में करोड़ों हिंदू परिवार ऐसे हैं, जो निजी अस्पतालों में अपने परिजनों का इलाज या जांच नहीं करा सकते हैं। विहिप ने पांच हजार डाक्टर ऐसे जोड़े हैं जो एक हिंदू परिवार का प्रतिदिन निशुल्क इलाज और जांच करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कुमाऊं और गढ़वाल के डाक्टरों को भी इस काम में सहयोग देना चाहिए। इससे पहले डा. तोगड़िया का उद्योगपति सुभाष गुप्ता ने अपने आवास पर स्वागत कर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनकी पत्नी राधा गुप्ता, बेटी सोनम गुप्ता, वंदिता गुप्ता, भाई अजय कुमार गुप्ता, राधा गुप्ता, नीरज शारदा, आरपी सिंह, हरीश चंद्र पांडेय, हरिराज शरण गुप्ता, राजीव अग्रवाल, गंगा जायसवाल, कोमल जायसवाल, मुकेश तिवारी, बलजीत सिंह, सुनील बमेठा आदि थे।
विज्ञापन
देर शाम आनंद लोक सेवा समिति की ओर से रामपुर रोड पर डा. तोगड़िया का स्वागत किया गया। इस दौरान समिति के चेयरमैन चौधरी समर पाल सिंह, पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवींद्र रौतेला, रमेश शर्मा, गोपाल बिष्ट, अनिल जोशी, संदीप कुकसाल, पंकज वार्ष्णेय, धीरेंद्र शर्मा, सुभाष, सुरेंद्र भुटियानी, डा. विनय खुल्लर आदि थे।
15 हजार करोड़ की लगेगी इंडस्ट्री
विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि प्रतिदिन 140 करोड़ लीटर गोमूत्र बर्बाद होता है। गोमूत्र से फेसवाश, शैंपू, टूथपेस्ट और साबुन बनाया जाएगा। 15 हजार करोड़ रुपए की इंडस्ट्री अतिशीघ्र लगाई जाएगी। गोमूत्र से बने उत्पाद भी किसी अन्य उत्पाद से कमजोर नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि गोमूत्र से बने शैंपू से बाल धोने पर न तो डेंड्रफ होता है, न बाल झड़ते हैं और लंबे समय तक बाल काले बने रहते हैं।
तलवार, गदा, कलश और चांदी का मुकुट किया भेंट
डा. तोगड़िया को विहिप पदाधिकारियों ने तलवार, गदा, कलश और चांदी का मुकुट भेंट किया। डा. तोगड़िया ने भी मेयर समेत अन्य लोगों को तलवार भेंट की।