{"_id":"68129e5ade6526ff880f5d24","slug":"free-medicine-distribution-center-will-be-opened-in-empty-shops-in-sth-haldwani-news-c-337-1-shld1032-121472-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एसटीएच में खाली दुकानाें में खुलेगा निशुल्क दवा वितरण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एसटीएच में खाली दुकानाें में खुलेगा निशुल्क दवा वितरण केंद्र
विज्ञापन
हल्द्वानी। डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में सुरक्षा गार्ड रूम से सटी खाली पड़ी दवा की दुकानों में निशुल्क दवा वितरण केंद्र खुलेगा। वर्तमान डिस्पेंसरी में जगह की कमी है और मरीजों को दवा लेने के लिए धूप में भी खड़ा रहना पड़ता है। अस्पताल प्रशासन ने अब खाली जगह का इस्तेमाल करने के लिए ठोस निर्णय लिया है।
वर्ष 2019 से एसटीएच के मुख्य गेट के पास बरेली की एक संस्था मेडिकल स्टोर संचालित कर रही थी। 2021 तक करार के बाद मेडिकल स्टोर का किराया नहीं आ रहा था। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने जिला प्रशासन से लेकर शासन तक गुहार लगाई थी। पिछले साल मई में प्रशासन ने मेडिकल स्टोर का ड्रग लाइसेंस न होने के कारण उसे पूरी तरह बंद करवा दिया था। हालांकि इसके बाद मामला न्यायालय में चला और कुछ माह पूर्व यह मेडिकल स्टोर खाली करवा लिया गया। तब से खाली जगह का उपयोग करने की बात कही जा रही थी। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि अब यहां निशुल्क दवा वितरण केंद्र खोला जा रहा है। पर्याप्त जगह होने के कारण यहां काउंटरों की संख्या भी बढ़ जाएगी और मरीजों को दवा लेने में सहूलियत रहेगी। संवाद