फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fraud of lakhs from 150 farmers in the name of Adani Group

अडानी ग्रुप के नाम पर 150 किसानों से लाखों की धोखाधड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Fraud of lakhs from 150 farmers in the name of Adani Group
रामगढ़ में लगा अडानी का बोर्ड।। विज्ञप्ति - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। अडानी ग्रुप के नाम पर जालसाजों ने 150 किसानों को लाखों की चपत लगा दी। फल खरीद और फसल बीमा के नाम पर ठग किसानों से पैसा लेकर फरार हो गए। ग्रुप के दोनों स्थानीय दफ्तर में अब ताला लटका है। उनके कर्मचारी भी वेतन के लिए चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

सतबूंगा रामगढ़ निवासी जगदीश सिंह नयाल ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र सौंपा। बताया कि इस साल मई में खुद को अडानी ग्रुप से बताकर दो लोग उनसे मिले थे। एक खुद को एमडी और दूसरा कंपनी का जीएम कह रहा था। इन्होंने धारी में एडनेम ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड नाम से ब्रांच कार्यालय खोला और जोनल ऑफिस के नाम पर सरस मार्केट हल्द्वानी का पता दिया था। ब्रांच कार्यालय में गांव के 15 युवक लिपिक और अन्य पदों पर काम करते थे। दोनों ने झांसा दिया कि किसानों के फल मंडी में कम दाम पर बिकते हैं, ऐसे में उनकी कंपनी फलों को खरीदने के बाद खाते में पैसा भेजेगी। बोहराकोट के काश्तकार आशुतोष सिंह ने बताया कि कंपनी के लोगों ने मुझसे चार टन आड़ू लिया था, जिसका भुगतान एक लाख रुपये 81 हजार रुपये अब तक नहीं किया है। एक व्यक्ति खुद को कंपनी का एमडी बताता था, उसने उपज का जल्द भुगतान करने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन

कहा कि ए ग्रेड का आड़ू 80 रुपये किलो, बी ग्रेड का 60 रुपये प्रतिकिलो और सी ग्रेड का 30 रुपये किलो लिया जाएगा। एक सप्ताह में फसल का भुगतान हो जाएगा। जगदीश ने 15 हजार का आड़ू कंपनी को दिया। इसी प्रकार गांव के किसान नारायण सिंह ने 82 हजार, हिम्मत सिंह, आशुतोष सिंह सहित 20 किसानों ने फल अडानी ग्रुप को दिया। किसानों को एक सप्ताह में पैसा खाते में भेजने का भरोसा दिया गया। इसी गिरोह ने 524 रुपये प्रति किसान से लिए और 150 लोगों को ग्रुप का सदस्य बनाया। इसके बाद फसल बीमा के नाम पर एक-एक व्यक्ति से पांच हजार से लेकर 25 हजार रुपये वसूल किए। तीन माह गुजरने पर गिरोह ने धारी कार्यालय में ताला जड़ दिया। कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों को भी वेतन भी नहीं दिया गया। किसानों ने इस धोखाधड़ी की जानकारी मंडी के पूर्व अध्यक्ष जीवन सिंह कार्की को दी। जीवन सिंह कार्की ने घटना की जानकारी एसपी सिटी को दी। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि इस मामले में जांच कर ठगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed