{"_id":"5f7e14998ebc3ec5ef0305f3","slug":"fraud-of-86-thousand-rupees-online-from-haryana-s-salary-after-deducting-information-on-payment-app-s-customer-care-number-money-deducted-from-account-nainital-news-hld3996889131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के सैलानी से ऑनलाइन 86 हजार रुपये की ठगी, पेमेंट एप के कस्टमर केयर नंबर पर जानकारी देने के बाद खाते से कटे पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के सैलानी से ऑनलाइन 86 हजार रुपये की ठगी, पेमेंट एप के कस्टमर केयर नंबर पर जानकारी देने के बाद खाते से कटे पैसे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
नैनीताल। साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को हरियाणा के सोनीपत से घूमने आए एक सैलानी से 86 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस के अनुसार सोनीपत विकास नगर ( हरियाणा) निवासी मंजीत मलिक अपने चार दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आए थे। वे तीन दिन तक पंगोट के एक होटल में रहे। बुधवार को होटल छोड़ने के वक्त मंजीत ने होटल का 13 हजार रुपये का बिल एक ऑनलाइन पेमेंट एप के माध्यम से भरा। भुगतान प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी पैसा होटल स्वामी के खाते में नहीं गया।
जिस पर मंजीत ने संबंधित बैंक शाखा में फोन कर शिकायत दर्ज करानी चाही। बैंक से जवाब मिला कि वह एप के कस्टमर केयर पर बात करें। मंजीत ने कस्टमर केयर पर बात की तो वहां से समस्या के समाधान का आश्वासन मिला और उनसे एप पर बना अकाउंट और उसमें पंजीकृत मोबाइल नंबर मांगा गया।
विज्ञापन
मंजीत ने जैसे ही ये नंबर बताए तभी उनके फोन में 86 हजार रुपये निकलने का संदेश आया। मंजीत ने फिर कस्टमर केयर नंबर पर फोन किया तो वह बंद मिला। एएसआई सत्येंद्र गंगोला ने बताया कि इंटरनेट पर नकली कस्टमर केयर नंबर डालकर ठगी को अंजाम दिया गया है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।