फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fraud of 13 thousand rupees online from one person

एक व्यक्ति से ऑनलाइन 13 हजार रुपये की ठगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 13 thousand rupees online from one person
हल्द्वानी। शहर में ऑनलाइन 12 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अंकित साह ने बताया कि उनके पास ऑल टाइम नाम की कंपनी से फोन आया था। कंपनी के कर्मचारी ने उनसे कहा कि यह नई कंपनी खुली है और चुनिंदा नंबरों का चयन कर खरीदारी पर ऑफर दिए जा रहे हैं। उन्होंने अंकित को झांसे में लेते हुए पंजीकरण करने को कहा। अंकित ने एक हजार रुपये देकर पंजीकरण करा लिया।

इसके बाद उन्होंने जैकेट खरीदी। कंपनी के कर्मचारी ने उन्हें बताया कि ऑफर के तौर पर आपको लैपटॉप दिया जा रहा है जिसकी जगह पर अंकित ने आईफोन मांगा। कर्मचारी ने उन्हें ऐसी स्थिति में 10 प्रतिशत जीएसटी भरने को कहा और जीएसटी भरने को दो मिनट बाद रकम वापस करने की बात कही। अंकित ने ठग की बात मानकर कुल 12390 रुपये जमा कर दिए लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिला। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed